बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhnade) हमेशा से ही चर्चा में रही है। टीवी के सबसे चर्चित शो पवित्र शो से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। फिर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रेमिका के तौर पर लोग उन्हें जानते हैं। सुशांत के मौत के बाद से अंकिता कुछ ज्यादा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में अंकिता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस करती नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन सुशांत के फैंस को उनका वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। वह अंकिता के वीडियो पर काफी गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे वीडियो में पोल्का ड्रेस के साथ पोल्का डॉटेड बैंडाना में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्होंने कैप्शन लिखा है कि जो लोग डांस करते हैं, उनका आत्म सम्मान ऊंचा होता है। जिंदगी को लेकर उनका नजरिया ज्यादा पॉजिटिव होता है। अभिनेत्री के इस वीडियो को 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं एक हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।
अंकिता के डांस वीडियो को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। लेकिन वह सुशांत सिंह के फैंस के निशाने पर आ गई है। कई यूजर्स ने लोखंडे को वीडियो लेकर खरी-खोटी सुनना रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अंकिता के ऊपर सुशांत के प्रंशसकों का गुस्सा फूटा हो। उन्हें अक्सर ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में टैलेंट हंट रियलिटी शो आईडिया जी सिनेस्टार से की। उन्हें पहचान एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद 2011 में अंकिता डांस शो झलक दिखला जा सीजन 4 में दिखाई दी। उन्होंने कॉमेडी सर्कस में भी काम किया है। टीवी के बाद अंकिता ने बॉलीवुड में कदम रख लिया है। उन्होंने पीरियड ड्रामा फिल्म मर्णिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी से डेब्यू किया। इसके बाद वह बागी 3 में नजर आई। इस फिल्म में उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर थी।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #ankita lokhande
- #ankita lokhande dance video
- #ankita lokhande instagram
- #ankita lokhande video
- #ankita lokhande career
- #ankita sushant
- #sushant singh rajput
- #bollywood news