Bigg Boss 14 Grand Finale Live: रिटलिटी शो बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के ग्रैंड फिनाले (Grand Finale) में मस्ती और जमकर मनोरंजन देखने को मिल रही है। बिग बॉस ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss Grand Finale) में धमेंद्र, रितेश देशमुख और नोरा फतेही मौजूद हैं। रात 12 बजे तक बिग बॉस 14 के विनर की रेस से अली गोनी बाहर हो गए हैं। अब मुकाबला राहुल वैद्य, रुबीना दिलैक और निक्की तंबोली के बीच होना है। अली ने बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। वो एक बार पहले भी घर से बाहर जाकर चुके थे। वहीं रितेश देशमुख ने घर में जाकर कंटेस्टेंट को ऑफर किए 14 लाख रुपए। 14 लाख रुपए लेकर राखी सावंत बिग बॉस विनर की रेस से बाहर हो गई हैं। फिनाले में पहुंचने के लिए राखी ने 14 लाख रुपए का चेक फाड़ा था तब उन्हें फाइन्ल्स में एंट्री मिली थी।
बिग बॉस 14 के ग्रैंड फिनाले को शानदार बनाने के लिए मशहूर हस्तियां आने वाली है। शो में धमेंद्र अपने एक्सपीरियंस लोगों को बताएंगे। वहीं रितेश देशमुख और नोरा फतेही का डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। इस बार का बिग बॉस ग्रैंड फिनाले काफी चकाचौंध भरा होने वाला है।
ग्रैंड फिनाले के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने जमकर मेहनत की है। राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक रेस फिल्म अल्लाह दुहाई है गाने पर डांस करते हुए दिखाई देंगे। अली गोनी और जैस्मिन का बेहद रोमांटिक परफॉरमेंस करेंगे। वहीं निक्की तंबोली, अली और वैद्य की तिकड़ी का परफॉर्म होगा।
बता दें रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, राखी सावंत और अली गोनी फाइनलिस्ट है। इन पांचों के बीच शो को जीतने के लिए कड़ी टक्कर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रुबीना और राहुल को जीताने के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। ट्विटर पर #BiggBoss14Finale ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स ट्वीट करके अपने फेवरेट कंटेस्टेंट के जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। आज 12 बजे तक वोटिंग लाइन्स खुली है।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #bigg boss 14
- #bigg boss 14 grand finale
- #bigg boss 14 grand finale live
- #salman khan
- #dharmendra
- #nora fatehi
- #bigg boss 14 winner
- #rakhi sawant
- #rubina dilaik
- #aly goni
- #rahul vaidya
- #nikki tamboli