Dabangg 3 Box Office : Salman Khan की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'दबंग 3' को रिलीज होने में केवल कुछ घंटे शेष हैं। यह फिल्म कल शुक्रवार को रिलीज हो रही है। खूब उम्मीदें हैं, क्योंकि साल की ये आखिरी बड़ी फिल्म है और हिट फ्रेंचाइज Dabangg का तीसरा भाग भी। इस बार सलमान खान की फिल्म बिना छुट्टी वाले शुक्रवार को आ रही है, ऐसे में कमाई आसान भी नहीं है। पहले दिन की कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड सलमान खान बना चुके हैं लेकिन इस बार मामला बदला हुआ है। इस साल ही कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और कमाल के रिकॉर्ड इन्होंने बनाए।
अब देखना मजेदार होगा कि Salman Khan की फिल्म Dabangg 3 इनमें से कितनों को पीछे कर पाती है।
इस साल की बेस्ट ओपनिंग रितिक रोशन की WAR को हासिल हुई थी, इसने 53.35 करोड़ करोड़ रुपए कमाए पहले ही दिन कमा लिए थे। सलमान की खुद की फिल्म 'भारत' दूसरे नंबर पर है जिसने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए कमाए थे। अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' तीसरे नंबर पर है जिसने 29.16 करोड़ रुपए पहले दिन हासिल किए थे।
तीन दिन के आम वीकेंड में भी WAR टॉप पर है। 100.15 करोड़ इसने केवल 3 दिन में कमा लिए थे। भारत ने शरुआती तीन दिनों में 95..50 करोड़ रुपए कमाए थे। प्रभास की Saaho ने तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया है, इसने 79.80 करोड़ रुपए कमाए थे।
सात दिनों के पहले हफ्ते में War की जेब में 216.65 करोड़ रुपए आ गए थे। शाहिद कपूर की Kabir Singh की पहले हफ्ते की कमाई 134.42 करोड़ रुपए थी। Saaho ने पहले सप्ताह में 116.03 करोड़ रुपए कमाए थे।
कुल कमाई की बात करें तो WAR ने 318 करोड़ रुपए सिनेमाघरों से बटोरे। यह 2019 की सबसे कमाऊ फिल्म रही। दूसरे नंबर पर Kabir Singh थी जिसे 278.24 करोड़ रुपए की कुल कमाई मिली। 'उरी' को 244.06 करोड़ की कमाई हासिल हुई और सलमान खान की 'भारत' को 209.36 करोड़ रुपए की।
Posted By: Sudeep mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे