Dabangg 3 Trailer Out : Salman Khan ने दिवाली से पहले ही धमाका कर दिया है। उन्होंने अपनी फिल्म Dabangg 3 का Trailer जारी कर दिया है। ये ट्रेलर कमाल का है और हर किरदार से अच्छी तरह मिलवाता है। प्रभु देवा का रंग इस ट्रेलर पर साफ हावी है। उन्होंने सलमान को 'चुलबुल पांडे' के रूप में भी अलग दिखा दिया है, यही सबसे बड़ी खूबी है। इस ट्रेलर में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को भी देखा जा सकता है। सलमान उन पर फिदा हैं। सोनाक्षी भी यहां हैं, कुछ गानों की धुनें भी सुनी जा सकती हैं।
ट्रेलर में विलेन से भी आप मिलेंगे। सुदीप को पेश करने में सलमान से भी ज्यादा मेहनत की गई है। वे इस फिल्म से नई ऊंचाइयां हिन्दी सिनेमा में हासिल कर सकते हैं।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सलमान अपनी फिल्म के सभी खास किरदारों से मिलवा रहे थे। कल यानी मंगलवार को उन्होंने सई से मिलवाया था। उससे एक दिन पहले यानी सोमवार को 'रज्जो' की बारी थी। इस कड़ी में भी सोनाक्षी ही 'रज्जो' का रोल कर रही हैं। सोनाक्षी के लुक में जरा भी बदलाव नहीं किया गया।
Dabangg की नई कड़ी में सलमान के साथ सुदीप पंगा लेने वाले हैं। किच्चा सुदीप एक बार फिर साउथ से लौटे हैं। बता दें कि यह कलाकार वहां का सुपरस्टार है और पहली बार इस फ्रेंचाइज का हिस्सा बना है। सुदीप पहले भी हिन्दी फिल्में कर चुके हैं और उनको 'फूंक', 'रक्तचरित्र', 'रक्तचरित्र 2' में खास रोल करते हुए देखा जा चुका है।हाल में रिलीज हुई 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में भी सुदीप थे। Dabangg 3 में सुदीप के किरदार का नाम 'बाली सिंह' रखा गया है।
Presenting Balli Singh.#Dabangg3
Christmas 2019 release.
Thank u Prabhu sir n th whole team for ur wonderful hospitality n gestures.
Mch luv n hugs to all. 🤗🤗🙏🏼🙏🏼 pic.twitter.com/AI0WJVPjE6
— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) October 8, 2019
काफी दिनों से फिल्म का प्रचार जोरों पर है। सलमान खान ने इसके प्रचार का बीड़ा खुद उठा रखा है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो भी रिलीज किया था। इसमें वे बोले हैं कि सलमान क्यों करेंगे फिल्म 'दबंग' का प्रमोशन, जब चुलबुल की यह पिक्चर है... तो प्रमोट भी तो चुलबुल ही करेंगे। इसके बाद सलमान खान ने 'चुलबुल पांडे' को हर सोशल मीडिया पर अपना नाम बना लिया।
Hello! My name is Chulbul Pandey.
Nice to meet you! #Dabangg3WithChulbulPandeyhttps://t.co/veZjWKAwyp@arbaazSkhan@sonakshisinha@saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep@nikhil_dwivedi@SKFilmsOfficial@saffronbrdmedia
— Chulbul Pandey (@BeingSalmanKhan) October 1, 2019
20 दिसंबर को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। हर बार इस फ्रेंचाइज को नया निर्देशक मिला है, इस बार निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। सलमान और प्रभु साथ में इससे पहले WANTED कर चुके हैं। Dabangg 3 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिन्दी में रिलीज किया जाएगा, पहली बार सलमान की फिल्म इतनी भाषाओं में लगेगी।
Posted By: Sudeep mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे