बॉलीवुड लेकर हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फैन फॉलिंग काफी शानदार है। तीन से चार 100 करोड़ से ज्यादा कमाई देने वाली फिल्मों की अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 52.9 मिलियन फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर दीपिका काफी एक्टिव भी रहती है। वह अकसर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं नए साल में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी सब फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन उसके बाद से वह अबतक 11 पोस्ट शेयर कर चुकी है। हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने दोस्त के साथ गरबा डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन लिखा है कि कोई एक ऐसा फ्रेंड ढूंढिए जो किसी भी म्यूजिक पर गरबा कर सकता है। वीडियो में हिरोइन स्वेट शर्ट और स्कर्ट में नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को अब सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। वहीं उन्होंने हाल ही में अनन्या पांडे और सिद्धार्थ चतुर्वेदी संग एक फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस मूवी का नाम अबतक सामने नहीं आया है। इसके साथ पादुकोण अंग्रेजी फिल्म द इंटर्न की हिंदी रिमेक में भी दिखाई देंगी।
दीपिका पादुकोण के जीवन पर एक नजर
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ। उनके पिता प्रकाश पादुकोण एक मशहूर बैडमिंटन प्लेयर रहे हैं। दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को एक्टर रणवीर सिंह से शादी की। अभिनेत्री की फिल्मी शुरुआत मूवी ओम शांति ओम से हुई थी। जिसमें उनके अपोजिट शाहरुख खान थे। वह अबतक कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। जिनमें रेस-2, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला रामलीला, कॉकटेल, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और छपाक प्रमुख हैं। दीपिका पादुकोण को साल 2008 बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्म-ओम शांति ओम, 2014 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- रामलीला और 2016 में पिकू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला है।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #deepika padukone
- #deepika padukone dance video
- #deepika padukone garba dance
- #deepika padukone instagram
- #deepika padukone funny dance
- #deepika padukone news
- #deepika garba dance video
- #deepika padukone carer