Jamai 2.0 Actress Nia Sharma Pics: छोटे पर्दे की हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार Nia Sharma इन दिनों जी5 की ओरिजनल वेब सीरीज 'जमाई राजा 2.0' में नजर आने वाली हैं। उनके साथ एक्टर रवि दुबे और अचिंत कौर भी नजर आएंगे। इससे पहले ये 'जमाई राजा' टीवी सीरियल में दिखे थे। टीवी पर अपने जलवे बिखेर रही निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ रही है। अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरों को वे लगातार इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।
समुद्र की लहरों के बीच व्हाइट बिकीनी में उनका लुक गजब का कहर ढहा रहा है।
ये तस्वीरें खूब वायरल हो चुकी हैं। बता दें कि जमाई राजा 2.0 की शूटिंग उन्होंने पोंडिचरी में की थी। यहां उन्होंने समय निकाला और बीच पर खूब मस्ती की थी।
बता दें कि निया को 'एक हजारों में मेरी बहना है' से पहचाना जाता है।
अब तो उन्हें स्टाइलिश स्टार्स का खिताब मिल गया है।
निया शर्मा के इंस्टाग्राम पर 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
निया ने बीच पर डांस का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसको लाखों व्यूज मिले थे। निया ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि उन्हें प्रोफेशनल डांसर से मूव्स सीखने में बहुत मजा आता है।
साल 2010 में सीरियल 'काली' से टीवी में डेब्यू किया था।
लंदन की वीकली मैगजीन ईस्टर्न आई द्वारा 2017 दिसंबर में कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में निया शर्मा दूसरे स्थान पर रही थी। यह पहली बार नहीं है जब निया इस लिस्ट में शामिल हुई।
Posted By: Sonal Sharma
- Font Size
- Close