Kapoors Ganesh Chaturthi Celebration: करीना कपूर के बेटे तैमूर एक बार फिर से वायरल होने जा रहे हैं। सफेद कुर्ता पायजामा पहने तैमूर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के दौरान 'मंगल मूर्ति मोरया' गाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। वे बहुत ही प्यारे तरीके से यह गाते हुए दिख रहे हैं। मंगलवार को कपूर परिवार ने रीमा जैन के घर स्पेशल गणेश चतुर्थी लंच रखा था।
करीना की बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने भतीजे, बेटे किआन और कजिन अरमान जैन का वीडियो शेयर किया।
इस वीडियो में तैमूर अपने हाथ में एक बड़ी सी लॉलीपॉप के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहन रखा है, जबकि किआन चमकीले नीले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। अरमान ने सफेद कुर्ता और नीली जींस पहन रखी है। दोनों बच्चे अरमान के ऊपर बैठे हैं और तैमूर को किआन का हाथ पकड़े देखा गया है। आस-पास के लोग श्लोक गा रहे हैं तो साथ में तैमूर भी जोर से 'मंगल मूर्ति मोर्या' गाते दिख रहा है।
करीना ने लंच की और भी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक तस्वीर में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बबीता, अरमान जैन, अनीसा आलिया मल्होत्रा, हीरू जौहर, तैमूर अली खान, यश और रूही जौहर और किआन राज कपूर कैमरे में कैद हुए।
इस मौके पर फोटो करीना कपूर, करिश्मा कपूर, बबीता, अरमान जैन, अनीसा आलिया मल्होत्रा, हीरू जौहर, तैमूर अली खान, यश और रूही जौहर और किआन राज कपूर कैमरे में कैद हुए।
रूही, किआन और तैमूर गणपति बप्पा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे।
करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की।
Posted By: Sonal Sharma
- Font Size
- Close