Laal Kaptaan Trailer Chapter one : सैफ की फिल्म Laal Kaptaan का ट्रेलर मंगलवार सुबह जारी कर दिया गया है। इसे ट्रेलर का चैप्टर वन बताया जा रहा है। डेढ़ मिनट की झलक वाकई अलग दुनिया में ले जाती है। सैफ अली खान को इस फिल्म में एक नागा साधु का रोल मिला है। इस रोल में सैफ ने जो लुक अपनाया है, वो आज सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
लोगों ने ट्विटर पर सैफ के लुक को आड़े हाथों लिया है। लोगों का कहना है कि सैफ इसमें देसी 'जैक स्पेरौ' लग रहे हैं। जैक स्पेरौ का यह लुक उनकी फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में दिखा था। और वाकई कुछ-कुछ समानता सैफ के लुक में भी नजर आ रही है। Laal Kaptaan अंग्रेजों के जमाने की कहानी है। सैफ को यहां बागी के रूप में दिखाया गया है।
Poster of #LaalKaptaan looks good ... but it still reminds me of #captainjacksparrow #SaifAliKhan pic.twitter.com/En9pe4AoBe
— Jai Bakliya (@BakliyaJai) September 23, 2019
Jack Sparrow, is that you? #LaalKaptaan pic.twitter.com/c7l9IYJi14
— Manali Gharat ✍✍✍✍ (@ManaliGharat) September 24, 2019
Taimur Ka Pappa Jack Sparrow? 😂😜😂#LaalKaptaan pic.twitter.com/nU5gl3pVtq
— BananaRepublic🌎LoneWolf🐺 (@LoneRider2019) September 23, 2019
The Naga Pirate, the new poster from #LaalKaptaan is so #PiratesoftheCaribbean pic.twitter.com/SRg9GRQYwi
— Pallav Gogoi (@pallav_) September 24, 2019
Proud moment for every Indian as Desi Baap of Captain Jack Sparrow #LaalKaptaan will do Tandav @ B.O on 18th october in cinemas all over the world ...
Winner is already SAIF Sir👇
SAIF sir Hair(Head &Chest)>>>Depp
SAIF Sir(Beard+Moustache)>>Depp
SAIF Sir Headscarf >>>>Depp pic.twitter.com/fkdKGyN5sp
— ☔SAIFIAN☔ (@ClassySaifian) September 23, 2019
मजेदार यह है कि सैफ के फैन्स क्लब ने भी ट्वीट किए हैं। लोगों ने अपनी बातों में तैमूर का भी जिक्र किया है। वैसे इस झलक की तारीफ करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। लोगों को ट्रेलर का यह हिस्सा पसंद आया है। लोगों ने माना है कि यह रौंगटे खड़े करना वाला है।
अंदाजा है कि अभी इसके कुछ और चैप्टर पेश किए जाएंगे। पूरा ट्रेलर तीन या चार चैप्टर में पेश किया जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इन चैप्टर के बाद एक नया ट्रेलर भी रिलीज किया जाए। बता दें कि 'लाल कप्तान' पीरियड फिल्म है। इसकी रिलीज में केवल 25 दिन शेष हैं। वैसे 'लाल कप्तान' को लेकर जबरदस्त उत्सुकता का माहौल है। यह फिल्म दशहरे पर आने वाली थी लेकिन अब 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Ab badle ka rang hoga लाल! #LaalKaptaan, in theatres from 18th October. And the HUNT reveals tomorrow...सावधान। #SaifAliKhan @aanandlrai@ErosNow@Nopisingh @zyhssn @deepakdobriyal #ManavVijpic.twitter.com/o3tsogr4oF
— Colour Yellow Productions (@cypplOfficial) September 23, 2019
IMDB की मोस्ट आवेटेड फिल्म की लिस्ट में इसे टॉप पर जगह मिली है। इरोज़ इंटरनेशनल और आनंद एल राय ने मिलकर इसे बना रहे हैं। टीजर काफी पहले जारी हो चुका है। टीज़र में सैफ कहते हैं 'हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।'
Red has never looked better!
Happy Birthday #SaifAliKhan
Presenting #LaalKaptaan, 11th October ! Directed by Navdeep Singh @ErosNow | @nopisingh | @zyhssn | @deepakdobriyal | #ManavVij | @cypplOfficial@ErosIntlPlcpic.twitter.com/i7CkgYsMpm
— AANAND L RAI (@aanandlrai) August 16, 2019
Laal Kaptaan भारतीय इतिहास के एक हिस्से को सामने लाएगी। 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' और 'एनएच 10' बनाने वाले निर्देशक नवदीप सिंह ने इसे बनाया है।
Posted By: Sudeep mishra
- Font Size
- Close
- # Laal Kaptaan
- # Trailer Chapter One
- # Jack Sparrow
- # look
- # New Poster
- # new release date
- # Anand L Rai
- # Navdeep singh
- # Saif ali Khan
- # Naga Saadhu
- # NH10