फिटनेस लवर मिलिंद सोमन ने लोगों को एक अलग ही अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी धोती और चप्पल पहनकर दौड़ लगाते हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए हैप्पी दिवाली बोला है। उन्होंने बताया कि धोती पहकर उन्होंने 25 किमी दौड़ लगाई। उनकी पत्नी अंकिता कंवर ने भी एक कमेंट किया है जो कि दिवाली के लिए होमटाउन में है। उन्होंने लिखा, 'मेरे पास दौड़कर आओ।' इस पर मिलिंद ने जवाब दिया, 'मैं हमेशा से वही कर रहा हूं'। ये मैसेज हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया।
इससे पहले मिलिंद नंगे पांव भी दौड़ लगा चुके हैं। बता दें कि मिलिंद सोमन ने 2017 में 517 किमी के फ्लोरिडा अल्ट्रामैन चैलेंज ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा किया जिसमें 423 किमी साइकिल चलाना, 10 किमी तैराकी और 84 किमी अल्ट्रा मैराथन शामिल था। खास बात उन्होंने नंगे पांव इस चुनौती को पूरा किया था। सोमण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, 'नंगे पांव दौड़ना एक स्वाभाविक तरीका है। दौड़ने के लिए हमारे शरीर को अच्छी तरह विकसित किया गया है। दौड़ना एक प्राकृतिक गति है और जूते कोई आवश्यकता की वस्तु नहीं है। मिलिंद के मुताबिक बिना जूतों के दौड़ने से कई तरह के फायदे होते हैं।
मिलिंद और उनकी 28 साल की पत्नी अंकिता इस तरह के फिटनेस गोल बनाते रहते हैं। बता दें कि ये कपल्स हाल ही में आइसलैंड से छुट्टियां मनाकर लौटा है। मिलिंद अक्सर अपनी पत्नी के साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने वैकेशन की तस्वीर शेयर की थी जो कि बहुत रोमांटिक थी। दोनों आइसलैंड में जियोथर्मल स्पा ब्लू लगून में कोजी हो रहे थे।
Posted By: Sonal Sharma
- Font Size
- Close