Prassthanam Song Dil Bevda out : Sanjay Dutt की नई फिल्म 'प्रस्थानम' का गाना रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं Dil Bevda। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर आया था। यह पॉलिटिकल थ्रिलर है। 'दिल बेवड़ा' एक कमजोर गाना है। जो ना डांस नंबर है ना आयटम नंबर। इससे फिल्म का स्तर नीचे ही आता है। इस गाने को एक बार में फिल्माया लगता है और डांस भी बार गर्ल्स से कुछ अलग नहीं है।
इस गाने में मिका सिंह की आवाज है। उनका साथ दिया है भूमि त्रिवेदी ने। संगीत विक्रम मोंटरोज ने दिया है। धुन बेहद औसत है। बेवड़ा शब्द इसमें बुरी तरह परेशान करता है। बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म से बतौर निर्माता पारी शुरू कर रहे हैं। यह फिल्म इसी नाम से रिलीज हुई तेलुगु हिट का आधिकारिक रीमेक है। ओरिजनल फिल्म को देवा कट्टा निर्देशित किया था और इस फिल्म को भी वही बना रहे हैं। 'प्रस्थानम', एक ताक़तवर पॉलिटिकल लीडर और उसके खराब होते पारिवारिक रिश्तों की कहानी है।
कुछ दिन पहले संजय दत्त ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट के साथ मोशन पोस्टर शेयर किया था। मोशन पोस्टर काफ़ी प्रभावशाली था, जिसमें रिवॉल्वर की नाल पर एक सिंहासन रखा हुआ है, जो सियासत और ताक़त के गठजोड़ की मिसाल नजर आ रहा है। संजय ने मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा - ताक़त, लालच, प्रेम और मानवीय मिथ्याओं पर आधारित एक विरासत। प्रस्थानम, 20 सितम्बर 2019 को रिलीज़ हो रही है।
A legacy based on power, greed, love & human fallacies! #Prasthanam releasing on 20th September 2019 pic.twitter.com/psFHXPbOJg
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) July 3, 2019
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का 'प्रस्थानम' को प्रोड्यूस करने में काफ़ी योगदान है। इस फिल्म में संजय के साथ मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अमायरा दस्तूर और अली फ़ज़ल को खास रोल दिए गए हैं। हिंदी और तेलुगु 'प्रस्थानम' में ज़्यादा फ़र्क नहीं होगा। स्क्रीनप्ले देवा ने ही लिखा है और इसके संवाद फरहाद ने लिखे हैं। संजय दत्त काफ़ी वक़्त से इस फ़िल्म को बनाने की कोशिशों में जुटे थे, क्योंकि कहानी उन्हें काफ़ी पसंद आई थी। पहली फुरसत पाते ही उन्होंने यह फिल्म शुरू की।
Posted By:
- Font Size
- Close