Priyanka Chopra फिलहाल अमेरिका में अपनी पति निक जोनास के साथ रह रही है। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपने फैन्स को नियमित पोस्ट्स के जरिए रोजाना की गतिविधियों से अपडेट करती रहती है। अब प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दो महीने बाद घर से बाहर कदम रखा है। उन्होंने एक सेल्फी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट का मास्क पहन रखा है।
प्रियंका चोपड़ा ने सेल्फी शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'आंखों कभी शांत नहीं होती।' उन्होंने हैश टैग में लिखा दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकली।
इससे पहले उन्होंने अपने पेट्स के साथ धूप सेंकते हुए फोटो शेयर की थी।
उन्होंने मदर्स डे पर मां और सास के फोटो के कोलाज का एक वीडियो भी शेयर किया था।
बता दें कि प्रियंका ने हाल ही में निक जोनास के साथ लाइव कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था जो कि कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए आयोजित हुआ था। इस कपल ने लाइव स्ट्रीम के दौरान फैन्स को स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया था। निक ने भी लाइव शो के दौरान परफॉर्म किया था।
यही नहीं हाल ही में हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि सर्च इंजन पर इन दिनों इंडियन फीमेल सेलेब्स सबसे आगे है और प्रियंका चोपड़ा ने सनी लिओनी को पीछे छोड़ कर टॉप इंडियन सेलेब सर्चर की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। सनी लिओनी सबसे ज्यादा सर्च होने वाली दूसरे नंबर पर रही।
प्रियंका को आखिरी बार शोनाली बोस की स्काय इज पिंक में देखा गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।
Posted By: Sonal Sharma
- Font Size
- Close