बॉलीवुड एक्टर Rishi Kapoor का निधन 30 अप्रैल को सुबह 8:45 बजे मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में हुआ और उनके निधन के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने और उन पर प्यार बरसाने के संदेशों की बाढ़ आ गई थी। लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर पुराने वीडियो और हाल की तस्वीरों को शेयर करना शुरू कर दिया था। इसी बीच अब अस्पताल में बेड पर लेटे ऋषि कपूर का फैन के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फैन के साथ नजर आ रहे थे। उनका यह वीडियो पुराना था। सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में इसे उनके निधन के एक दिन पहले का बताया जा रहा था लेकिन यह वीडियो पुराना था। इस वीडियो में फैन गाना गाता नजर आ रहा था और बाद में ऋषि कपूर उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषि कपूर का यह वायरल वीडियो इस साल फरवरी के शुरुआती सप्ताह का है। यह वीडियो तब का है जब एक्टक दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में एडमिट थे। वीडियो में जो फैन है वह साकेत मैक्स अस्पताल के वार्ड बॉय धीरज कुमार हैं।
हालांकि इस वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया लेकिन ट्विटर हैंडल QuirkyNaari ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा था, 'वास्तव में रो रहे हैं। उनकी आत्मा और उनकी आवाज, अभी भी जीवन से भरी है। ऋषि कपूर, आपको बहुत प्यार किया गया। उनका आखिरी वीडियो।' इस एक मिनट के वीडियो में फैन ऋषि कपूर स्टारर फिल्म दीवाना का गाना 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' गा रहा है। इस सब के दौरान, ऋषि को वीडियो में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
Actually crying 😭
His spirit n his voice still full of life.
Rest in peace sir #RishiKapoor ypu were loved. His last video 💔 pic.twitter.com/4XpcVwTivh
— Quirky Naari (@QuirkyNaari) April 30, 2020
ऋषि कपूर ने भी उस फैन की प्रशंसा भी की। उन्होंने यह कहा, 'मेरा आशीर्वाद तुम पर है। बहुत तरक्की करो, सफलता प्राप्त करो, मेहनत करो। देखो शोहरत, नाम, ये सब आता है मेहनत के बाद। जब तक मेहनत और थोड़ी किस्मत साथ देगी तो अपने आप काम होने लगेंगे।'
Posted By: Sonal Sharma
- Font Size
- Close