Madhuri Dixit का फिल्म इंडस्ट्री से शादी करके जाना हुआ और Saroj Khan का काम कम होना शुरू हुआ। यह दौर लंबा चला। इस दौर से Salman Khan ने सरोज खान को निकाला था। इस बात का खुलासा सरोज खान ने ही एक इंटरव्यू में किया था। आज सुबह सरोज खान का निधन हुआ तो यह बीती बातें सामने आ रही हैं। वो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थीं, लेकिन आज सुबह आए दिल के दौरे ने उनकी जान भी ले ली। जबकि कहा जा रहा था कि वो ठीक हो रही हैं और जल्दी ही पूरी तरह ठीक होकर घर लौटेंगी।
सरोज खान ने बतौर कोरियोग्राफर इस इंडस्ट्री में खूब काम किया। नई सदी उनके लिए काम के लिहाज से ठीक नहीं थी। 2000 के बाद उन्हें काम कम मिला। एक दौर तो ऐसा आया जब कई साल तक उनके पास एक फिल्म भी नहीं थी। अपने आखिरी दिनों में भी वो काम लगभग छोड़ चुकी थीं। 'कलंक' का आखिरी गाना फिल्माए भी उन्हें लगभग तीन साल होने को आए हैं।
मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में सरोज ने माना था कि जब उनके पास काम नहीं था तो Salman Khan ने उन्हें घर बुलाकर वादा किया था कि वो उनके अगले प्रोजेक्ट में काम करेंगी। सलमान ने अपने वादे के मुताबिक उन्हें काम भी दिया था।
सरोज ने तब कहा था कि मैंने जीवन में कभी किसी से काम नहीं मांगा, और ना मागूंगी... काम खुद बोलता है, मेरा काम अच्छा होगा तो लोग खुद आएंगे। उन्हें फिल्मों के सेट्स से प्यार था और वहां वक्त बिताना पसंद था। माधुरी दीक्षित की 'गुलाब गैंग' के चार साल बाद उन्होंने 'कलंक' के लिए काम किया था।
Posted By: Sudeep Mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे