बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पिछले साल बहुत कुछ सहा क्योंकि जब उन्हें कैंसर डायग्नोस हुआ। हालांकि इस बीमारी के साथ अपनी लंबी लड़ाई में उन्होंने जीत हासिल की। अपने कठिन समय के दौरान, एक्ट्रेस अपने डेली पोस्ट के साथ सोशल मीडिया पर अपने लाखों प्रशंसकों को प्रेरित करती रही।
कैंसर के कारण सोनाली को अपने बाल गंवाने पड़े थे। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने नए हेयरडू के साथ देखा जा सकता है। फोटो में वह एक कुर्सी पर बैठकर पोज देते हुए लंबे बाल दिखा रही हैं। एक्ट्रेस ग्रे रंग की पैंट के साथ ब्राइट कलर शर्ट में खूबसूरत लग रही थी।
उन्होंने अपने पोस्ट में कैप्शन दिया, 'नए हेयरडू के लिए नई तस्वीरों की जरूरत है। '
बता दें कि सोनाली ने आखिरी बार 2013 की फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में कैमियो किया था। साल 2018 में उन्हें एक शो छोड़ना पड़ा था जिसे वह जज कर रही थी। चर्चा है कि अब वह फिर जल्द परदे पर लौटने वाली है।
हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने गणेश विसर्जन की एक फोटो हाल ही में शेयर की थी। सोनाली बेंद्रे ने मुंबई के जुहू समुद्र तट की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में गणपति विसर्जन के बाद कई बड़ी गणेश की मूर्तियां और अन्य पूजा सामग्रियां दिख रहे हैं जो समुद्र तट पर बिखरे पड़े हुए हैं।
After yesterday’s visarjan... If these are not signs of damage we are causing then I don’t know what are! This cannot happen we need to do better! pic.twitter.com/0YYJGNfUby
— Sonali Bendre Behl (@iamsonalibendre) September 9, 2019
Posted By: Sonal Sharma
- Font Size
- Close