Kareena Kapoor Khan और Saif Akli Khan के बेटे Taimur Ali Khan के तेवर अब बदल रहे हैं। यह स्टारकिड कभी पैपराजी से घबराता नहीं, फोटो खिंचवाने में आगे रहता है और उनकी स्टाइल भी किसी स्टार से कम नहीं है। लेकिन अब तैमूर कुछ बातें भी करने लगे हैं। वे पहले फोटोग्राफर्स को अपना नाम सही तरीके से लेने के लिए कहते थे। फिर उन्हें फोटोग्राफर्स से अपने लिए रास्ता मांगते और Excuse Me कहते सुना गया। अब तैमूर ने अपना वो रूप दिखाया है जो पहले कभी नजर नहीं आया। दिवाली पर तैमूर कुछ गुस्से में नजर आए हैं।
तैमूर जब अपनी मां करीना कपूर के साथ घर से निकले तो हमेशा की तरह फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया। फोटोग्राफर्स शायद उम्मीद कर रहे होंगे कि तैमूर उन्हें देख मुस्कुराएंगे, लेकिन वो तो अलग ही मूड में थे। तैमूर ने लगभग चीखते हुए कहा है NO। सोशल मीडिया पर उनके इस अंदाज की तुुलना Kabir Singh के किरदार से हो रही है।
तैमूर के इस गुस्से तो फोटोग्राफर्स तो चौंके ही, मां करीना कपूर भी हैरान हुई। करीना ने अपनी हैरानी को छुपाने की बढ़िया कोशिश की और धीरे से तैमूर को कुछ कहा। इसके बाद तैमूर थोड़े शांत हुए। देखिए वीडियो...
अभी कुछ दिन पहले ही तैमूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें भीड़ के बीच से तैमूर की केयरटेयर उन्हें ले जा रही थी। तब तैमूर ने किसी बड़े स्टार की तरह स्टाइल से कहा था Excuse me। यह मजेदार वाकया ईशा देओल और भरत तख्तानी की बेटी राध्या की बर्थडे पार्टी पर हुआ था।
एक पुराने वीडियो में आप तैमूर को कार से उतरता देख सकते हैं, तब फोटोग्राफर्स उन्हें 'तैमूर-तैमूर' पुकारते हैं तो तैमूर पलट-पलट कर 'बाय' करते हैं। इन तीन वीडियोज में आप तैमूर के तीन अलग अंदाज देख सकते हैं।
वैसे तैमूर इन दिनों अपनी मां करीना के साथ कुछ ज्यादा नजर आ रहे हैं। उन्हें हाल ही में करीना के साथ महाराष्ट्र असेम्बली इलेक्शन की वोटिंग के दौरान मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर देखा गया था। पापा सैफ को देखकर लगता है तैमूर ने यह NO सीखा है। सैफ अक्सर तैमूर के सामने ही फोटोग्राफर्स को डांटते हैं।
Posted By: Sudeep mishra
- Font Size
- Close