कांग्रेस के नेता सुरेंद्र कुमार ने दिल्ली में एक सार्वजनिक रैली के दौरान एक ऐसी गलती कर दी कि आज उनका नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने नेता ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस के नेताओं की तारीफ में नारे लगाना शुरु किए। उसके बाद उन्होंने Priyanka Gandhi की जगह Priyanka Chopra जिंदाबाद कह दिया। बस फिर क्या था वीडियो सामने आते ही ट्विटर पर लोग इसे लेकर जोक्स और मीम्स बनाने लगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर किया। इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे। बवाना से तीन बार विधायक रह चुके सुरेंद्र कुमार को कहते हुए सुना जा सकता है, 'सोनिया गांधी जिंदाबाद! कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद! राहुल गांधी जिंदाबाद!, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद!' जैसे ही सुरेंद्र कुमार ने 'प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद' कहा तो उनके ही पास खड़े दिल्ली कांग्रेस प्रमुख उन्हें पलटकर देखने लगे।
#WATCH Delhi: Slogan of "Sonia Gandhi zindabad! Congress party zindabad! Rahul Gandhi zindabad! Priyanka Chopra zindabad!" (instead of Priyanka Gandhi Vadra) mistakenly raised by Congress' Surender Kr at a public rally. Delhi Congress chief Subhash Chopra was also present.(01.12) pic.twitter.com/ddFDuZDTwH
— ANI (@ANI) December 1, 2019
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 1 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके लिए भी यह एक बड़ा सरप्राइज गिफ्ट होगा कि उनका नाम ऑनलाइन ट्रेंड करने लगा।
इस गड़बड़ी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'पता नहीं था कि प्रियंका चोपड़ा कांग्रेस की सदस्य थी।' लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को मजाकिया अंदाज में कांग्रेस में शामिल होने की बधाई देना शुरू कर दिया।
Congratulations to "Desi Girl" @priyankachopra for joining Congress 😂🤣 Ha ha ha lolz ... omg this is hilarious Seriously....!!!
— Neeraj Singh (@nsingh31) December 1, 2019
लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के रिएक्शन तक के मीम्स बना दिए।
प्रियंका चोपडा after watching the video in which people are chanting her name...😥😥 #PriyankaChopra #प्रियंका_चोपड़ा pic.twitter.com/8VzNO2Af08
— A.v. Rajpurohit (@AvRajpurohit1) December 1, 2019
एक यूजर ने कहा कि अगर लो फील कर रहे हो तो यह वीडियो जरूर देख लें। खूब हंसी आएगी।
The times when you are feeling down and not great, one needs to watch this and relive laughter as a medicine for everything .... This cracked me up big time!!! Thanks so much for the post... ROFL 🤣🤣🤣
— The guy next door (@nextdoorliberal) December 2, 2019
लोग यह कहने से भी नहीं चूके कि इस वीडियो को वह बार-बार देख रहे हैं।
Hilarious...I have watched this video so many times...🤣🤣
— Shefali Samyal (@shefalisamyal) December 1, 2019
Posted By: Sonal Sharma