Good Newwz Box Office : Akshay Kumar की फिल्म ने चार दिन में बड़ा आंकड़ा हासिल कर लिया है और सोमावार की कमाई से Salman Khan की Dabangg 3 पीछे रह गई है। इस फिल्म ने सोमवार को तो कमाल ही कर दिया। सोचा जा रहा था कि दस करोड़ इसे मिलेंगे, लेकिन इसने तो 13.41 करोड़ रुपए जेब में भर लिए। यह केवल एक अच्छी फिल्म ही कर सकती है। सोमवार सबसे मुश्किल दिन होता है, और इसने तो शुक्रवार के समान कमाई की। अब इसकी जेब में 78.40 करोड़ रुपए हो चुके हैं। पक्का है कि पहले हफ्ते में ही यह 100 करोड़ कमा लेगी। नए साल का पहला दिन इसके लिए खुशखबरी लाएगा।
सलमान खान की 'दबंग 3' को रिलीज के बाद वाले पहले सोमवार को केवल 10.70 करोड़ रुपए ही मिल पाए थे। साफ नजर आ रहा है कि कौन-सी फिल्म लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते ही सलमान खान की 'दबंग 3' का सिनेमाघरों से बाहर होना लगभग तय हो गया है।
Kareena Kapoor Khan और Akshay Kumar की यह फिल्म शुक्रवार को 17.56 करोड़ रुपए की ओपनिंग हासिल करने में कामयाब हुई थी। शनिवार को इसने 21.78 करोड़ रुपए कमा लिए थे। संडे सबसे बढ़िया रहा और 25.65 करोड़ रुपए जमा हुए।
बुधवार की कमाई से इसकी सेंचुरी पूरी होना तय हो गया है। निर्देशक राज मेहता ने कहानी को अलग ही अंदाज में कहा है। Kiara Advani और Diljeet Dosanjh की एंट्री से मजा और बढ़ गया है। उत्तर भारत में खूब ठंड के बावजूद, भारी पैसा इसे मिल रहा है।
2019 में अक्षय कुमार की यह चौथी हिट फिल्म है। 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'हाउसफुल 4' इस साल हिट के गिनती में आ रही हैं। अक्षय कुमार ने पिछले कुछ साल से अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। करीना और दिलजीत ने भी साथ में अपनी दूसरी हिट दी। दोनों पहले 'उड़ता पंजाब' में काम कर चुके हैं।
Posted By: Sudeep mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Good Newwz
- #Good Newwz Box Office collection Day 1
- #Akshay Kumar
- #Kareena Kapoor
- #Kiara Advani
- #Karan Johar
- #Dabangg 3