Saaho First day First Show Report : Prabhas की फिल्म का लगभग पूरे देश में पैक सिनेमाघरों में स्वागत हुआ है। तय हो गया है कि पहले दिन यह फिल्म जबरदस्त रकम हासिल करने में कामयाब होगी। बेहद महंगी फिल्म के लिए यह ओपनिंग बेहद जरूरी भी थी। माना जा सकता है कि यह अपने तय आंकड़े को पार करेगी। पहले दिन इसे आसानी से 60 करोड़ रुपए पूरे देश से मिलेंगे।
फिल्म के लिए जबरदस्त क्रेज है। कई शो तो कल ही पैक हो गए थे। दोपहर के शो की बुकिंग में जरूर सीट्स मिल सकती हैं लेकिन आज शाम को भी शो पैक हैं। Prabhas की इस फिल्म के गाने भी हिट हैं और ट्रेलर भी, इसी से पक्ष में माहौल बना है। माना जा रहा था कि सबकुछ ठीक रहा तो यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई Avangers Endgame को मिली रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग को पीछे कर देगी और ऐसा ही होता लग रहा है। Avangers Endgame ने पहले ही दिन 53 करोड़ रुपए की कमाई की थी। प्रभास और श्रद्धा कपूर की जोड़ी की तारीफ भी काफी है। श्रद्धा भी हिंदी इलाकों में जाना-पहचाना नाम है।
Saaho को शूट ही तीन भाषाओं तमिल, तेलुगु और हिंदी में किया गया है। मलयालम में भी इसे डब कर रिलीज किया गया है। 300 करोड़ रुपए खर्च कर इसे बनाया गया है। हर भाषा से मिलने वाली रकम को जोड़ा जाए तो पहले ही दिन Saaho की जेब में कम से कम 60 करोड़ रुपए होंगे ही। Saaho को हिंदी संस्करण से पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपए मिल सकते हैं। हिंदी संस्करण 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुआ है। लगभग 40 करोड़ इसे शेष तीन भाषाओं से हासिल होने की उम्मीद है।
Saaho में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा के भी खास रोल हैं। यह फिल्म एक्शन-थ्रिलर है जिसे विदेश में भी फिल्माया गया है। इसके हर एक्शन सीन को अलग निर्देशक ने प्लान किया है। फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है।
आईमैक्स फॉरमेट में भी रिलीज किया गया है। आईमैक्स संस्करण पूरी दुनिया में ही दिखाया जाएगा। इस फिल्म को भारत में 6000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर जगह मिली है। तेलुगु संस्करण को 1500 स्क्रीन्स हासिल हुईं। प्रभास की आखिरी फिल्म 'बाहुबली 2' करीब दो साल पहले रिलीज हुई थी। वैसे कमाई के मामले में Saaho तो रिलीज से पहले ही अमीर है। इसके हिंदी संस्करण के राइट्स 120 करोड़ रुपए में बिके हैं, इस रकम में नॉन थिएट्रिकल राइट्स भी शामिल हैं। वितरण क्षेत्र में कर्नाटक से इसे 28 करोड़ मिले हैं। आंध्रप्रदेश/तेलंगाना से इसे 125 करोड़ मिले हैं। तमिलनाडु से 18 करोड़ हासिल हुए। इस तरह देशभर से इसे 291 करोड़ रुपए की रकम मिल गई है। विदेशी राइट्स से 42 करोड़ रुपए में गए। 333 करोड़ की रकम तो अभी से निर्माताओं की जेब में है।
Posted By: Sudeep mishra
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Saaho
- #First Day First Show
- #Ground Report
- #box office Prediction
- #opening collection
- #Trailer out
- #Saaho Movie
- #new official Teaser
- #Release date
- #shraddha kapoor