अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' ने रिलीज के दिन भारत में शानदार कलेक्शन कर दिखाया है। पहले ही दिन फिल्म ने 20.67 करोड़ रुपये कमाए हैं।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सिंह इज ब्लिंग की शानदार शुरुआत। अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर बनी। शुक्रवार को भारत में 20.67 करोड़ का बिजनेस।'
#SinghIsBliing has a SPECTACULAR start... Emerges Akshay Kumar's BIGGEST opener... Fri ₹ 20.67 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 3, 2015
फिल्म के कलेक्शन की तुलना सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से की जा रही है, जिसने रिलीज के दिन 27.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
यह भी पढ़ें : प्रियंका का 'क्वांटिको' आज से भारत में होगा प्रसारित
ये फिल्म अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी है। इससे पहले 'ब्रदर्स' ने 15.2 करोड़ और 'राउडी राठौर' ने 15.1 करोड़ की ओपनिंग की थी।
प्रभु देवा के निर्देशन में बनी 'सिंह इज ब्लिंग' में एमी जैकसन और लारा दत्ता भी अहम किरदारों में हैं।
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Singh Is Bliing
- #Akshay Kumar
- #Amy Jackson
- #Box Office
- #Collection
- #Domestic Box Office
- #Entertainment
- #Bollywood