Ajay Devgan Kajol Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज किसी मोहताज की पहचान नहीं हैं। अपनी शानदार अदाकारी से काजोल ने लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना ली है। काजोल ने 1992 में आई फिल्म बेखुदी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार हिट फिल्में देने लगीं। काजोल फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती हैं। पूरी इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ जमी थी। इन दोनों की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज भी लोगों को देखना काफी पसंद हैं। रील लाइफ में जहां काजोल की जोड़ी शाहरुख के साथ जमती है। वहीं रियल लाइफ में उनका दिल अजय देवगन के लिए धड़कता है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। शुरुआत में दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।
अजय और काजोल की फिल्मी लव स्टोरी
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि काजोल और अजय की शादी 24 फरवरी 1999 में हुई थी। अजय और काजोल की पहली मुलाकात हलचल फिल्म के सेट पर हुई थी। जिस तरह की हम अभी भी देख सकते हैं काजोल काफी चुलबुली और हंसी मजाक वाले स्वभाव की हैं। वहीं अजय उतने ही शांत स्वभाव के हैं। लेकिन उस समय अजय को काजोल का ये स्वभाव पसंद नहीं था।
अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब पहली बार उन्होंने काजोल को देखा था तो ले उन्हें काफी घमंडी लगी। लेकिन फिर दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती होने लगी। लेकिन उस समय काजोल किसा और के साथ रिलेशनशिप में थी। उनके उस रिलेशन के टूटने के बाद अजय ने काजोल को इमोशनली काफी सपोर्ट किया। जिसके बाद से दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। काजोल ने जब शादी की थी तब वे बॉलीवुड की टॉप हीरोइन में से एक थीं।
24 साल की उम्र में की थी शादी
अजय और काजोल की शादी के समय उनकी पहली फिल्म हिट हुई थी। काजोल ने सिर्फ 24 साल की उम्र में ही अजय से शादी कर ली थी। दोनों की शादी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। अजय अक्सर उनकी और काजोल की एनिवर्सरी भूल जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही अजय ने अपनी वाइफ काजोल के लिए एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। जिसमें वे कह रहे थे कि वे खुद को काफी लकी मानते हैं कि काजोल उनकी जिंदगी में आईं। वे हैरान हैं इस बात से की काजोल अभी भी उनके साथ हैं।
इस वीडियो के साथ अजय ने काफी प्यारा कैप्शन भी लिखा था। अजय ने लिखा कि 1999 प्यार तो होना ही था, 2002 प्यार तो ऑलवेज है। वैसे अक्सर देखा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेस फिल्मों में काम करना छोड़ देती हैं। लेकिन काजोल ने शादी की बाद भी माय नेम इज खान, कभी खुशी कभी गम और फना जैसी सुपरहिट फिल्में की थी। बता दें कि अजय और काजोल के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close