Akshay Kumar: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली मराठी फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। अक्षय की इस फिल्म में वे शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे। इस मराठी फिल्म का नाम वेडात मराठे वीर दौड़ले सात है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। अक्षय इस फिल्म में काफी सीरियस रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। जिसमें अक्षय शिवाजी के गेटअप में चलकर आ रहे हैं। अक्षय का ये लुक काफी आकर्षक लग रहा है।
शिवाजी के लुक में नजर आए अक्षय
बता दें कि अक्षय अपने रोल को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा कि आज मराठी फिल्म वेडात मराठे वीर दौड़ले सात की शूटिंग कर रहा हूं। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज जी की भूमिका कर पाना मेरे लिए सौभाग्य है। मैं इनके जीवन से प्रेरणा लेकर और मां जिजाऊ के आशीर्वाद से मेरा पूरा प्रयास करूंगा। अक्षय की इस फिल्म को लेकर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें ये लिखा गया है कि छत्रपति शिवाजी के रूप में अक्षय कुमार। फिल्म की आज से शुरुआत हो चुकी है। डायरेक्टर महेश मांजरेकर और प्रोड्यूसर हैं वसीम कुरैशी।
इस दिन होगी रिलीज
दरअसल अक्षय कुमार के फैंस उनकी इस अपकमिंग मराठी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि अक्षय कुमार की ये पहली मराठी फिल्म है। फिल्म में अक्षय के साथ जय दूधाने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे भी हैं। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म दिवाली 2023 में रिलीज होगी। इस फिल्म को 4 भाषाओं हिंदी, मराठी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
AKSHAY KUMAR AS CHHATRAPATI SHIVAJI MAHARAJ: FILMING BEGINS TODAY… Director #MaheshManjrekar’s #VedatMaratheVeerDaudleSaat - starring #AkshayKumar as #ChhatrapatiShivajiMaharaj - commences shoot today… Produced by #VaseemQureshi. pic.twitter.com/qCcK73swfD
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 6, 2022
Posted By: Ekta Sharma
- Font Size
- Close
- # Akshay kumar
- # akshay kumar shivaji maharaj
- # chhatrapati shivaji maharaj
- # akshay kumar first look
- # upcoming movies
- # entertainment
- # bollywood
- # marathi film
- # अक्षय कुमार
- # अक्षय कुमार शिवाजी महाराज
- # छत्रपति शिवाजी महाराज
- # अक्षय कुमार फर्स्ट लुक
- # अपकमिंग मूवीज
- # एंटरटेनमेंट
- # बॉलीवुड
- # मराठी फिल्म
- # Entertainment Year Ender 2022