Alia Bhatt: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। आलिया 30 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपना ये खास दिन लंदन में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बिताया। जिसकी फोटोज आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आलिया अपनी अपकमिंग हाॅलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गई हैं, जहां उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आलिया ने अपने बर्थडे की जो फोटोज शेयर की है, उसमें वे केक काटती दिखाई दे रही हैं। इस खास मौके पर उनकी लाइफ के स्पेशल पर्सन रणबीर कपूर भी उनके साथ थे। दोनों ने साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।

लंदन में आलिया ने सेलिब्रेट किया बर्थडे

आलिया ने अपने 30वें जन्मदिन को लंदन में खास तरह से मनाया। इन फोटोज में आलिया पिंक कलर की फुल टीशर्ट में हैं और चॉकलेट केक काटती दिखाई दे रही हैं। वे इस मौके पर काफी खुश हैं और आंख बंद कर भगवान से प्रे करती नजर आ रही हैं। फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'थर्टी।' फोटोज में रणबीर कपूर भी साथ दिखाई दे रहे हैं। आलिया और रणबीर की जोड़ी काफी प्यारी लग रही हैं। रणबीर ने अपने बाल बांधे हुए हैं और उनका अंदाज काफी अलग लग रहा है। दोनों कैमरे की तरफ प्यारी सी स्माइल देते हुए पोज दे रहे हैं।

फैमिली और फ्रेंड्स के साथ आईं नजर

शादी के बाद रणबीर और आलिया अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातें करते हैं। वे इंटरव्यू में एक-दूसरे की बातें और सीक्रेट्स बताया करते हैं। अब आलिया के इस बर्थडे पर रणबीर कपूर के साथ-साथ आलिया की मां सोनी राजदान भी मौजूद थीं। आलिया ने अपनी छोटी बहन शाहीन भट्ट के साथ भी फोटोज शेयर की है। उनके इस सेलिब्रेशन की फोटोज में कुछ खास दोस्त भी शामिल हैं। आलिया का ये बर्थडे सेलिब्रेशन काफी सिंपल और बेस्ट था। आलिया ने कई बार ये बात कही है कि उन्हें सिंपल और बेस्ट चीजें पसंद है। आलिया की शादी भी काफी प्राइवेट और सिंपल अंदाज में हुई है।

Posted By: Ekta Sharma

मनोरंजन
मनोरंजन
  • Font Size
  • Close