Bigg Boss 14 Winner: करीब 20 सप्ताह से कलर्स चैनल पर चल रहे रियलिटी शो बिग बॉस 14 की ट्रॉफी टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने जीत ली है। रविवार को दर्शकों के वोटों के आधार पर उन्हें शो के होस्ट सलमान खान ने विजेता घोषित किया। उन्होंने यह जीत राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को शिकस्त देकर हासिल की। राहुल पहले रनर अप बने। Rubina Dilaik ने ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपये की इनामी राशि जीती है। पहले यह राशि 50 लाख थी, जिसमें से 14 लाख रुपये की कटौती कर दी गई। दरअसल, अंतिम पांच प्रतिभागियों में पहुंचे Rubina Dilaik, राहुल वैद्य, अली गोनी, राखी सावंत और निक्की तंबोली को 14 लाख की राशि लेकर फिनाले से बाहर होने का प्रस्ताव दिया गया था। राखी ने सबसे पहले बजर दबाकर 14 लाख रुपये जीत लिए।
Who is Rubina Dilaik
हिमाचल प्रदेश के शिमला से ताल्लुक रखने वाली Rubina Dilaik ने अभिनय की शुरुआत करने से पहले साल 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता था। साल 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में हुए मिस नॉर्थ इंडिया पैजेंट में जीत हासिल की थी। अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने टेलीविजन शो छोटी बहू से की थी। कलर्स चैनल के शो शक्ति : अस्तित्व के एहसास की - में किन्नर की भूमिका से उन्हें खासी पहचान मिली थी। बिग बॉस शो में Rubina Dilaik ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कदम रखा था। उन्होंने तलाक तक की नौबत आने की बात कही थी। हालांकि बाद में दोनों ने कहा कि शो में आने के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। अब वे अलग नहीं होंगे।
Bigg Boss 14 Grand Finale: खास बातें
शो में हमेशा की तरह प्रतिभागियों ने डांस परफॉर्मेंस दी। राहुल और अली ने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे... जैसे गाने पर परफॉर्म किया। फिनाले में डांस दीवाने रियलिटी शो के जज तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे भी पहुंचे। डांस दीवाने के दो प्रतियोगियों ने भी अपने डांस की झलक दिखाई।
वहीं, बीते जमाने के अभिनेता धर्मेंद्र और सलमान खान ने स्टेज पर शोले फिल्म के डायलॉग को मस्ती भरे अंदाज में पेश किया। जबकि नोरा फतेही के साथ सलमान ने गर्मी गाने के स्टेप्स किए। रितेश देशमुख घर के भीतर सेहरा पहनकर राखी सावंत के साथ प्रैंक खेलने पहुंचे। राखी के पति का नाम भी रितेश ही है।
Congratulations to @RubiDilaik! ✨🎉🎊
Audience ka dil jeet kar aakhirkaar karli hai inhone #BiggBoss14 ki trophy haasil! How happy are you #Rubiholics?@BeingSalmanKhan #BB14 #BB14GrandFinale #BiggBoss14Finale #GrandFinaleBB14 pic.twitter.com/k7KM9PcdIr
— ColorsTV (@ColorsTV) February 21, 2021
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Bigg Boss 14 Winner
- #Bigg Boss 14 Grand Finale
- #Bigg Boss 14
- #Bigg Boss 14 winner
- #who is Rubina Dilaik
- #Rubina Dilaik Bigg Boss 14
- #रूबीना दिलैक