Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रणवीर सिंह को उनकी जबरदस्त पर्सनालिटी के लिए जाना जाता है। वे अपने फैशन सेंस और धमाकेदार फिल्मों के कारण हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। आज रणवीर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली है। रणवीर ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। रणवीर को हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणवीर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही उनके पास आलीशान घर भी है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते है कि रणवीर कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।
बचपन से था अभिनेता बनने का सपना
सिंधी परिवार में जन्में रणवीर बचपन से ही एक्टर बनने के सपना देखते थे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए रणवीर ने बचपन से ही स्कूल प्ले और डिबेट में पार्टिसिपेट करना शुरू कर दिया था। वे कॉलेज में पढ़ाई के समय भी ऑडिशन दिया करते थे। लेकिन बॉलीवुड में एंट्री लेना इतना आसान नहीं था। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी।
रणवीर सिंह के पास है 300 करोड़ की संपत्ति
रणवीर बचपन में काफी मोटे हुआ करते थे। 16 साल की उम्र से उन्होंने अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। और आज रणवीर बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह की नेटवर्थ 223 करोड़ से भी ज्यादा है। एक्टर्स की सारी कमाई फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टेज शो पर ही डिपेंड है। साथ ही रणवीर के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी भी है।
महंगे जूतों के शौकीन हैं रणवीर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर को महंगी कई चीजों को शौक है। जिनमें से एक रणवीर को महंगे जूतों का काफी शौक है। उनके पास जूतों का काफी बड़ा कलेक्शन है। बताया जाता है कि रणवीर के पास करीब हजार से भी ज्यादा जूते हैं। और इन सबकी कीमत 68 लाख रुपए तक है। इस बात को सुनकर हर कोई हैरान है। रणवीर ने 2015 में साउथ मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए थी। उनकी पर्सनल इन्वेस्टमेंट करीब 75 करोड़ रुपए बताई जाती है। साथ एक्टर ने कुछ समय पहले एक सी फेसिंग फ्लैट भी खरीदा था जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा रणवीर का गोवा में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 9 करोड़ से भी ज्यादा है।
रणवीर का लग्जरी कार कलेक्शन
रणवीर अपनी हर एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ से भी ज्यादा फीस लेते हैं। साथ ही उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 4-5 करोड़ रुपए मिलते हैं। रणवीर के पास कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। उन्हें कारों का बहुत ही ज्यादा क्रेज है। रणवीर के पास 3.88 करोड़ की कीमत की एस्टन मार्टिन रैपिड एस है और मर्सिडीज बेंज जीएलएस भी है। जिसकी कीमत 83 लाख रुपए है। रणवीर के पास एक जैगवार एक्सजल भी है। जिसकी कीमत 99.56 लाख रुपए है। साथ ही रणवीर के गैराज में रेंज रोवर वोग भी है। एक्टर के कार कलेक्शन में प्राडो भी शामिल है।
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close