Kl Rahul Athiya Shetty Wedding Live: भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी के फंक्शन्स सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में हुए हैं। दोनों की शादी में लगभग 100 मेहमानों को ही बुलाया गया है। जिसमें सिनेमा जगत और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई हैं। अथिया और राहुल की पहली तस्वीर भी सामने आ गई हैं। अथिया ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामे फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों सितारों ने मीडिया के सामने आकर पोज भी दिए। इस दौरान अथिया और राहुल काफी प्यारे लग रहे थे।
सात फेरे लेने के बाद अथिया और राहुल मीडिया के सामने आए और साथ पोज दिए।
इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर ससुर बनने की खुशी भी जाहिर की है। सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया और राहुल की शादी हो गई है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी के घर इस समय काफी खुशी का माहौल है। उनकी लाडली बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। अथिया की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं।
केएल राहुल की फैमिली और उनके करीबी लोग रेडिसन होटल में रुके हुए हैं। इसी होटल से केएल राहुल की बारात निकलेगी।
आज यानी की 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी करने जा रहे हैं। अपनी बेटी की शादी के लिए सुनील शेट्टी ने अपने खंडाला स्थित बंगले को वेन्यू बनाया है। अथिया और राहुल को इंडस्ट्री के सितारे भर-भर कर बधाइयां दे रहे हैं। सुनील शेट्टी के घर के बाहर मीडिया मौजूद है, जिनके लिए सुनील शेट्टी ने खाने-पीने का भी इंतजाम किया है। मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए भी उन्होंने व्यवस्था की है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों कुछ ही देर में सात फेरे लेंगे। अथिया और राहुल के परिवार के लोग शादी के समारोह में पहुंच चुके हैं। अजय देवगन सहित इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शादी में शामिल होने के लिए सुनील शेट्टी के घर पहुंचे।
Posted By: Ekta Sharma
- Font Size
- Close
- # Kl Rahul Athiya Shetty Wedding
- # kl rahul athiya shetty wedding function
- # athiya shetty photos
- # athiya shetty
- # kl rahul
- # entertainment
- # bollywood
- # instagram updates
- # athiya shetty kl rahul wedding photos
- # केएल राहुल
- # अथिया शेट्टी
- # केएल राहुल अथिया शेट्टी वेडिंग फंक्शन
- # अथिया शेट्टी फोटोज
- # एंटरटेनमेंट
- # बाॅलीवुड
- # इंस्टाग्राम अपडेट्स
- # अथिया शेट्टी केएल राहुल वेडिंग फोटोज