Ram Navami 2023: देशभर में आज धूमधाम से रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। आज लोग भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। त्योहार और किरदार कोई भी बॉलीवुड और टेलीविजन का रिश्ता इन चीजों से हमेशा खास रहा है। कई ऐसे टीवी कलाकार हैं, जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाकर लोगों के मन में अपनी अलग ही छवि बनाई है। उन टीवी शोज के खत्म होने के बाद भी आज उन कलाकारों में लोगों को भगवान नजर आते हैं। इतना ही नहीं रामानंद सागर के रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को लोग आज भी देखते हैं, तो उन्हें भगवान समझकर पैर छूने लगते हैं।

आज रामनवमी के इस पावन और खास मौके पर हम उन टीवी सितारों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने राम का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना ली थी।

अरुण गोविल

जब भी भगवान राम के किरदार की बात होती है, तो सबसे पहले अरुण गोविल का नाम लोगों को याद आता है। रामानंद सागर के रामायण सीरियल में एक्टर अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था, जो कि काफी फेमस हुआ था। उनकी एक्टिंग के लोग इतने दीवाने हो गए थे कि आज भी अरुण गोविल कहीं जाते हैं, तो लोग उनके पैर छूने लगते हैं। आज भी लोग उन्हें राम के रूप में देखना पसंद करते हैं।

Exclusive - What Ram's role in Ramayan gave me, don't think 100 Bollywood  films could have ever given: Arun Govil | The Times of India

गुरमीत चौधरी

साल 2008 में टेलीविजन पर एक बार फिर रामायण शो दिखाया गया था। इस बार नए रामायण सीरियल में एक्टर गुरमीत चौधरी ने राम का किरदार निभाया था। वहीं एक्ट्रेस देबिना बनर्जी माता सीता के किरदार में नजर आई थीं। इन दोनों की जोड़ी को राम-सीता के रूप में अलग ही पहचान मिली थी। इस शो को रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाया था।

Gurmeet Choudhary: Our 'Ramayan' was technically more advanced than Arun  Govil starrer 'Ramayan' in the 80s - Times of India

आशीष शर्मा

साल 2015 में आए टीवी सीरियल सिया के राम में एक्टर आशीष शर्मा ने भगवान राम का किरदार निभाया था। उनके इस रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। लोगों को प्रभु राम के किरदार में आशीष भगवान के रूप में नजर आते थे। उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ की गई थी।

Siya Ke Ram ™ on Twitter: "RAM RAVAN. @AsianPathak sir should give all the  character to @ashish30sharma he will handle all of them v well  https://t.co/8cOG5G2uPe" / Twitter

पीयूष सहदेव

टीवी के काफी पॉपुलर टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में एक्टर पीयूष सहदेव ने भगवान राम का किरदार निभाया था। इस सीरियल से उन्होंने घर-घर में भगवान राम के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। ये शो साल 2011 में शुरू हुआ था। इस शो में रुबीना दिलैक ने माता सीता का किरदार निभाया था।

Ram Sita/ Piyush Rubina 'Eternal Jodi' FC#2 - Page 114 | Celebrity Fan Clubs

हिमांशु सोनी

टेलीविजन के शो राम सिया के लव कुश में एक्टर हिमांशु सोनी ने श्री राम का किरदार निभाया था। ये शो लोगों को काफी पसंद आया था, साथ ही हिमांशु सोनी की एक्टिंग को भी लोगों ने काफी सराहा था।

Himanshu Soni: 'Daily soaps are women-oriented. In mythological shows, I  get to be the focal point' - Times of India

Posted By: Ekta Sharma

मनोरंजन
मनोरंजन