अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) ने रविवार (21 फरवरी) को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बच्चे को जन्म दिया। जल्द वह और उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने बेटे का नाम की घोषणा करेंगे। अब उनके दूसरे बेबी के जन्म के बाद इसके नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि तैमूर (Taimur) के छोटे भाई का आखिर क्या नाम रखा जाएगा। बता दें सैफ-करीना के पहले बच्चे का जन्म 2016 में हुआ था। जिसका नाम तैमूर है। इन दोनों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। यह नाम करीना ने चुना था जबकि सैफ ऐसा नहीं चाहते थे।
करीना ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि तैमूर के नाम पर विवाद होने पर सैफ नाम बदलने चाहते थे। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की एक बड़ी हस्ती ने तक कहा था कि बेटे का नाम तैमूर रखकर बहुत बड़ी गलती कर दी। अभिनेत्री ने कहा, सैफ बेटे का नाम फैज रखना चाहते थे। जिसका मतलब सौम्य और काव्यात्मक होता है। लेकिन करीना ने फैसला ले रखा था कि बेटा हुआ तो उसका नाम तैमूर रखा जाएगा।
अभिनेत्री का मानना था कि लोग आपकी सोच का सम्मान करते हैं। आप खुद ही अपनी सोच का सम्मान नहीं करते। एक अन्य इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि मेरे बेटे तैमूर का नाम तुर्की आक्रमणकारी तिमूर के नाम पर नहीं है। तैमूर फारसी शब्द है जिसका मतलब लोहा होता है। करीना का कहना था कि उन्हें एक आयरन मैन को जन्म दिया है। वह चाहती था कि उनका बेटा एक मजबूत इंसान बने।
बता दें सैफ और करीना ने सात फिल्मों में एक साथ काम किया है। जो की ओमकारा, टशन, कुरबान, एजेंट विनोद, एल.ओ.सी. कारगील, रोडसाइड रोमियो, बॉम्बे टाकीज है। यह सभी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। इधर सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद काफी विवादित पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
Posted By: Sandeep Chourey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #kareena kapoor khan
- #saif ali khan
- #taimur ali khan
- #kareena kapoor second son
- #kareena baby name
- #kareena second baby
- #kareena second baby boy
- #kareena baby boy
- #kareena baby boy name
- #saif kareena 2nd child
- #bollywood news