देश में 15 जनवरी को इंडियन आर्मी डे (Army Day) मनाया गया। इस मौके पर सभी ने देश के जवानों को याद किया और बधाईयां दी। ऐसे में बॉलीवुड ने भी अपने अंदाज में बधाई दी। सीनियर एक्टर सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने भी भारतीय जवानों को सलाम किया। उन्होंने सेना के लिए सम्मान और जज्बात खुलकर जाहिर किए।
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक फिल्म 'एलओसी कारगिल' शूटिंग की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'वर्दी में रील पुरुष असली मर्दों को वर्दी में सलाम करते हैं। 73वां आर्मी दिवस की बधाई।' इस फोटो में शेट्टी के अलावा संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, नागार्जुन जैसे एक्टर सेना की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं।
वहीं वर्कफ्रंट की बात करे तो सुनील शेट्टी ने फिल्म बलवान (1992) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके साथ अभिनेत्री दिव्या भारती थी। इसके बाद शेट्टी ने कई हिट फिल्में दी, जिसमें 'वक्त हमारा है', 'दिलवाले', 'अंत', 'मोहरा', 'गोपी किशन', 'कृष्णा', 'सपूत', 'रक्षक', 'बॉर्डर', 'भाई', 'हेरा फेरी', 'धड़कन', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'मै हूं ना', 'हलचल' आदि। एक्टर को साल 2001 में मूवी 'धड़कन' के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ खलनायक का अवार्ड मिला था। वहीं 2009 में साउथ एशिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मूवी 'रेड अलर्ट: द वार विद इन' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला था।
सुनील शेट्टी किक बॉक्सिंग में ब्लैक बेल्ट है। एक्टर का खुद का एक रेस्टोरंट भी है। वहीं खुद का कपड़ों का एक बुटिक है। शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी है। अभिनेता के दो बच्चे अथिया और आहान शेट्टी है। अथिया शेट्टी भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में किस्मत अजमा रही है। अथिया ने फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसमें उनके अपोजिट सूरज पंचौली थे। वहीं अभिनेत्री अर्जुन कपूर के साथ 'मुबारंका' और नवाज्जुद्दीन शिद्ददीकी के साथ 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #suniel shetty
- #indian army day
- #army day
- #suniel shetty instagram
- #sanjay dutt
- #nagarjuna
- #ajay devgan
- #abhishek bachchan
- #bollywood news
- #entertainment