टीवी की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में एक रूबीना दिलैक, सोशल मीडिया पर जब भी अपना पोस्ट शेयर करती हैं, तो कमेंट्स करनेवालों की लाइन लग जाती है। हाल ही में उनकी ब्लू बिकिनी वाली फोटो को प्रशंसकों ने काफी पसंद किया था। अब उन्होंने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो को रूबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें सबसे पहले वे ‘ओ मेरे दिल के चैन' गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं। इसके बाद अभिनव शुक्ला भी दिखाई देते हैं, जो वीडियो बनता देख अपना मुंह छुपाने लगते हैं। इस वीडियो में रूबीना के मस्त अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
रूबिना और अभिनव का यह क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘इस तरह के क्यूट रूबिनव मोमेंट वार्निंग के साथ आने चाहिए। मेरा दिल एक साथ इतनी सारी क्यूटनेस नहीं ले सकता।'
टीवी की दुनिया में ‘छोटी बहू’ के नाम से मशहूर रुबीना दिलैक आम तौर पर सीधी-सादी इंडियन लुक में दिखती हैं। लेकिन उनकी एक दुनिया दूसरी भी है। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरों में वो एक आधुनिक, वेस्टर्न लुक में दिखती हैं। बिग बॉस की इस विनर ने हाल में सबसे ज्यादा सुर्खियां अपने उस पोस्ट की वजह से बटोरीं, जिसमें वो स्काई ब्लू कलर की बिकिनी पहने हुए पूल में उतर रही हैं। उनकी इस बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। एक दिन में ही उनकी इस तस्वीर को 6 लाख से ज्यादा Likes मिले थे।
रुबीना दिलैक टीवी की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने सीरियल ‘छोटी बहू’ और ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। रुबीना ने ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लिया था और वो इसकी विनर रही थीं। इस शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। फिलहाल रुबीना दिलैक ने हाल ही में 'शक्ति एक एहसास की' शूटिंग शुरू की है। दूसरी तरफ अभिनव शुक्ला भी 'रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग खत्म कर केपटाउन से वापस आ गए हैं।
Posted By: Shailendra Kumar
- # actress
- # rubina dilaik
- # hot
- # social media
- # blue bikini
- # abhinav
- # husband
- # video
- # रूबीना दिलैक
- # ब्लू बिकिनी
- # सोशल मीडिया
- # अभिनव शुक्ला
- # वीडियो