95th Oscars Awards 2023 LIVE: 95वें एकेडमी अवॉर्ड का आयोजन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ। भारत के लिहाज से सबसे बड़ी खबर यह है कि देश को ऐतिहासिक रूप से दो ऑस्कर मिले हैं। पहले भारत की द एलिफेंट व्हिस्परर्स को शार्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट के लिए ऑस्कर मिला, जिसके बाद आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजिनल सांग के लिए सम्मानित किया गया।
Azhagan movie should have earned him the Oscars, but never too late! Congratulations ❤️! #Keeravaani #Maragathamani https://t.co/8OsPItppMK
— Olive_2020 ⏺️ (@2020Olive) March 13, 2023
नाटू-नाटू के संगीतकार एमएम कीरावनी ने मंच पर जाकर ऑस्कर हासिल किया। दुनिया के श्रेष्ठ 15 गानों को पछाड़ते हुए नाटू-नाटू ने यह उपलब्धि हासिल की है। ऑस्कर के लिए शॉर्ट लिस्ट होने वाला यह भारत का पहला गाना था, जिसने अब ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की फिल्में चार श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट हुई थी और दो में जीत मिली।

95th Oscars Awards 2023 LIVE: Winners List
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस'
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: ब्रेंडन फ्रेजर को उनकी फिल्म 'द व्हेल' के लिए।
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' की एक्ट्रेस मिशेल योह।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के एक्टर की हुई क्वान।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: जेमी ली कर्टिस को 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के लिए
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए डैनियल क्वान और डैनियल स्कीनर्ट को ।
- सिनेमाटोग्राफी: जेम्स फ्रेंड को 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के लिए।
- कॉस्ट्यूम डिजाइन: रूथ ई कार्टर ।
- फिल्म एडिटिंग: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए पॉल रोजर्स
- बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: 'एन आयरिश गुडबाय'
- सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: 'नवलनी'
- बेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म: 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट'
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: पिन्नोचियो
- बेस्ट हेयर और मेकअप अवॉर्ड: 'द व्हेल'
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: 'द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स'
- सर्वश्रेष्ठ संगीत ओरिजनल स्कोर: 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के वोल्कर बर्टेलमैन को
- सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले): 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस' के लिए डैनियल क्वान और डैनियल स्कीनर्ट को
- सर्वश्रेष्ठ राइटिंग (एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले): 'वुमन टॉकिंग' के लिए साराह पॉली को।
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट' के लिए क्रिस्टियन गोल्डबेक और अर्नेस्टाइन हिपर को
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के लिए जो लेटरी, रिचर्ड बेनहेम, एरिक सैंडन और डैनियल बरेक को।
फोटो: दीपिका पादुकोण ब्लैकगाउन में ऑस्कर समारोह में पहुंची। उन्होंने आरआरआर फिल्म के बारे में जनकारी दी।
इस बार का ऑस्कर भारत के लिए बहुत अहम रहा। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ओरिजिनल सांग के लिए शार्टलिस्ट किया गया था। वहीं आल दैट ब्रीथ्स डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए और द एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री शार्ट के लिए दौड़ में थी। यह पहली बार रहा, जब भारत निर्मित प्रोडक्शन ने इतने सारे नामांकन अर्जित किए हैं।
नाटू-नाटू के संगीतकार एमएम कीरावनी और गायक राहुल सिप्लीगुंज-काल भैरव गीत के लाइव प्रदर्शन के लिए सभी एक साथ मंच पर नजर आए। दीपिका पादुकोण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Posted By: Arvind Dubey
- # 95th Oscars Awards 2023 LIVE
- # The Elephant Whispers
- # Oscars 2022
- # list of winners
- # Oscars 2023 LIVE Updates
- # Oscars 2023
- # ऑस्कर 2023
- # आरआरआर
- # कितने जीता ऑस्कर