Avatar 2 Trailer: फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' (Avatar The Way of Water) का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस मूवी का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म की स्टोरी वर्ष 2009 में आई अवतार (Avatar) के आगे की होगी। गौरतलब है कि पिछली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब 13 साल के बाद मूवी का दूसरा पार्ट फिर से लोगों पर अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है।

विजुअल इफेक्ट्स ने किया हैरान

पहले भाग की तरह 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' के किरदार वहीं रहेंगे। हालांकि इस बार दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। यह मूवी इस बार पानी की अलग दुनिया लोगों को दिखाएगी। फिल्म का नया ट्रेलर अवतार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसमें पैंडोरा (Pandora) की दुनिया के विजुअल इफेक्ट्स ने लोगों को हैरान कर दिया है।

फैंस के रिएक्शन आए सामने

अवतार 2 का ट्रेलर (Avatar 2 Trailer) सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि 13 साल से इस मूवी का इंतजार कर रहा हूं। इसे पहले दिन देखूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब और इंतजार नहीं कर सकता है।' वहीं कई यूजर्स इस ट्रेलर पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

16 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म (Avatar 2 Release Date)

अवतार द वे ऑफ वॉटर फिल्म 16 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन जेम्स कैमेरॉन (James Cameron) ने किया है। पहला पार्ट भी उन्होंने ही निर्देशित किया था। अवतार ने दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की थी। अब दूसरे भाग से भी वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

अवतार ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड

अवतर 237 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई थी। इसने 20 हजार 368 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इस मूवी से पहले ये रिकॉर्ड एवेंजर्स एंडगेम के पास था। जिसने 20 हजार 332 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। अवतार द वे ऑफ वॉटर 250 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई है।

कब रिलीज होने वाले हैं सीक्वल

अवतार के 4 सीक्वल आने वाले हैं। जिसके हर भाग के लिए 250 मिलियन डॉलर का बजट है। इस तरह फ्रैचाइजी का कुल बजट 1237 मिलियन डॉलर है। अवतार द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अन्य पार्ट 20 दिसंबर 2024, 18 दिसंबर 2026 और 22 दिसंबर 2028 में रिलीज होने वाली है। फिल्मों की रिलीज से पहले इनके टाइटल में बदलाव होगा।

दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

- टाइटैनिक: 14,147 करोड़

- स्टार वॉर्स: द फोर्स अवेकन्स: 13, 368 करोड़

- जुरासिक पार्क: 10,837 करोड़

- द अवेंजर्स: 9,799 करोड़

Posted By: Kushagra Valuskar

मनोरंजन
मनोरंजन