Oscar 2022: अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मंच पर ऐसा कुछ हुआ, जिसके बाद कुछ पलों के लिए प्रसारण रोक दिया गया। चर्चा इस बात की भी है कि आगे क्या होगा? घटनाक्रम कुछ इस तरह है कि मंच पर होस्ट Chris Rock (क्रिस रॉक) ने माइक थाम रखा था और वो Will Smith के बारे में बोल रहे थे। तभी Chris Rock ने Will Smith की पत्नी Jada Pinkett Smith लेकर कमेंट कर दिया। यह सुनकर Will Smith भड़क गए। दरअसल क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के गंजेपन पर कमेंट किया था। गुस्साए विल स्मिथ सीधे स्टेज पर गए और क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया। जिसने यह देखा, वो हक्का-बक्का रह गया। इसके बाद कुछ पल के लिए प्रसारण रोकना पड़ा। क्रिस रॉक को देखकर लगा कि उन्होंने भी ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। हालांकि उन्होंने आगे बढ़ते हुए माहौल को हल्का बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन विल स्मिथ द्वारा मुक्का जड़े जाने का वीडियो वायरल हो चुका है।
इस घटनाक्रम के चंद मिनट बाद ही विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। सवाल यही है कि क्या अब विल स्मिथ पर कोई कार्रवाई होगी? क्या विल स्मिथ को माफी मिल जाएगी या उनसे बेस्ट एक्टर का अवार्ड छिन लिया जाएगा?
Chris Rock - Will Smith घटनाक्रम पर अकादमी की प्रतिक्रिया
अकादमी ने ट्विटर पर एक आधिकारिक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इसमें लिखा है, 'अकादमी किसी भी रूप की हिंसा की निंदा करती है। आज रात हमें अपने 94वें अकादमी पुरस्कार विजेताओं का जश्न मनाते हुए खुशी हो रही है।' कुछ लोगों का मानना है कि यह विवाद अब खत्म हो गया है, क्योंकि अवार्ड के दौरान दोनों एक दूसरे से हंस कर बात कर रहे थे और एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।
Will Smith punches Chris Rock at the #Oscars.
“Keep my wife’s name out of your fucking mouth”
— Pop Base (@PopBase) March 28, 2022
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close