Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जब भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बात होती है तो जेठा लाल और दया बेन का नाम जरूर सामने आता है। दया बेन लंबे समय से शो से गायब हैं। अब नवरात्रि (Navratri) के कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में चर्चा चल रही है कि क्या दया बेन यानी दिशा वकानी (Dayaben Aka Disha Vakani) की वापसी होने जा रही है। अलग अलग तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि शो के नवरात्र स्पेशल शो में दयाबेन की एंट्री होगी। अब इस बारे में गोकुलधाम परिवार की सदस्य माधवी भाभी यानी सोनालिका जोशी का बयान सामने आया है। एक पोर्टल से चर्चा में सोनालिका जोशी ने कहा कि उन्हें दया बेन की वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने भी यह बात लोगों से ही सुनी है। तीन साल से ये ही हो रहा है। इसलिए कुछ पक्का नहीं कहा जाता।
दया बेन की वापसी पर कुछ दिन पहले Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का भी बयान आया था। उन्होंने कहा था कि अभी कुछ पक्का नहीं है। निगोशिएन्स ऐसे कुछ होता नहीं है।
कलाकार जिन्होंने छोड़े दिया Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
पिछले सालों में शो से कुछ लोकप्रिय कलाकार गोलकुलधाम सोसायटी छोड़कर चले गए हैं। इनमें शामिल हैं भव्य गांधी (टप्पू जेठालाल गडा), नेहा मेहता (अंजलि तारक मेहता) और गुरुचरण सिंह (रोशन सिंह हरजीत सिंह सोढी)। निर्माताओं को इनके स्थान पर नए कलाकार लाने पड़े हैं, लेकिन दिशा वकानी के जाने के तीन साल बाद तक नई दयाभाभी नहीं आई है। इसलिए भी दर्शको को उम्मीद है कि एक दिन दयाबेन लौटकर आएंगे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो में से एक है और काफी हद तक गोकुलधाम समाज के निवासियों के आसपास घूमता है।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
- #Dayaben aka Disha Vakani
- #Navratri 2020
- #Dayaben Navratri
- #Disha Vakani
- #तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- #तारक मेहता
- #दया बेन
- #गोकुलधाम
- #नवरात्र 2020
- #नवरात्रि 2020