Hera Pheri 3: बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी मूवीज की बात की जाए। तो उसमें 'हेरा फेरी' का नाम जरूर आएगा। हेरा फेरी की सफलता के बाद मेकर्स 'फिर हेरा फेरी' लेकर आए। इसे भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने अंत में फैंस तो तीसरे पार्ट की उम्मीद के साथ छोड़ दिया था, जो जल्द ही पूरा होने जा रहा है। 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है।

फिरोज नाडियाडवाना ने की पुष्टि

फिरोज नाडियाडवाला ने किया कंफर्म किया कि हेरी फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म जल्द रिलीज होगी। 2022 की कॉमेडी मूवी हेरा फेरी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। 2006 में फिर हेरा फेरी रिलीज हुई। जिसमें राजू, श्याम और बाबू राव के अमीर बनने के बाद की कहानी दिखाई गई।

स्क्रिप्ट पर काम शुरू

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिरोज नाडियाडवाला ने कहा कि आपको बहुत जल्द उसी स्टार कास्ट को बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। कहानी उसी जगह पर है। हमारी टीम स्क्रिप्ट पर काम कर रही है।

ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

यह खबर सुनते ही फैंस में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स शेयर कर रहे हैं। कुछ पोस्ट्स में हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी के डायलॉग्स भी देखने को मिले। नीचे देखें कुछ मजेदार ट्वीट्स-

Posted By: Shailendra Kumar

मनोरंजन
मनोरंजन