No Entry Sequel: साल 2005 में अनीस बज्मी की फिल्म 'नो एंट्री' आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में बेहतरीन कॉमेडी है जिसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। इस फिल्म के बाद से ही दर्शक नो एंट्री के सीक्वल की मांग कर रहे थे। और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आ रही है कि इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान फिर से साथ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ऐलान होने के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग की डिटेल्स भी सामने आ चुकी है। फैंस को अब जल्द ही नो एंट्री का सीक्वल देखने को मिलेगा।
नो एंट्री के सीक्वल का हुआ ऐलान
नो एंट्री फिल्म क्रिटिक्स सुमित कादेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नो एंट्री से जुड़ी जानकारियां साझा की है। आपको बता दें कि नो एंट्री के सीक्वल का टाइटल 'नो एंट्री में एंट्री' होगा। इस फिल्म में सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर का डबल रोल देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही फिल्म में 10 एक्ट्रेस नजर आने वाली है। लेकिन वे एक्ट्रेस कौन-कौन सी होंगी इस सस्पेंस पर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है।
जनवरी से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
बता दें कि 'नो एंट्री में एंट्री' की शूटिंग साल 2023 में जनवरी फरवरी से शुरु होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ही करेंगे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुग-जुग जियो' है जो कि हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर है। नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर के अलावा फरदीन खान, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली दिखाई दी थीं। लेकिन अब देखना यह होगा कि नो एंट्री में एंट्री जब सिनेमाघरों में आती है तो कितना धमाल दिखा पाती है।
Posted By: Shailendra Kumar
- Font Size
- Close
- # No entry
- # no entry sequel
- # bollywood
- # entertainment
- # anil kapoor
- # salman khan
- # upcoming movies
- # नो एंट्री
- # एंटरटेनमेंट
- # बॉलीवुड
- # सलमान खान
- # नो एंट्री सीक्वल
- # अपकमिंग मूवीज
- # अनिल कपूर