कोरोना महामारी के चलते गुजरात में इस बार नवरात्रि महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। हर साल गुजरात सरकार आम जनता के लिए नवरात्रि महोत्सव का आयोजन करती है, इस बार 17 से 25 अक्टूबर तक प्रस्तावित था लेकिन अब मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने विशाल जनता के हित में इसे रद्द करने का फैसला किया है।
गुजरात सरकार ने अपने अधिकारिक नवरात्रि महोत्सव को रद्द कर गुजरात में हर साल होने वाले नवरात्रि महोत्सव के आयोजन के होने पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। मुख्यमंत्री रुपाणी ने कहा है कि राज्य में महामारी का प्रकोप है ऐसे में हर साल पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाने वाला नवरात्रि महोत्सव का आयोजन सरकार रद्द करती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने गत दिनों कहा था कि जनता के हित में आगामी नवरात्रि महोत्सव नहीं होना चाहिए। इससे अब यह भी साफ हो गया है कि जनता की ओर से आयोजित किए जाने वाले महोत्सव की भी मंजूरी मिलने की संभावना समाप्त हो गई है। गौरतलब है कि सरकार ने गणेश महोत्सव मनाने की भी मंजूरी नहीं दी थी।
Posted By: Navodit Saktawat
- Font Size
- Close
- # Navratri 2020
- # Navratri
- # Navratri 2020 Shubh Muhurat
- # Navratri kab hai
- # Navratri 2020 mein kab hai
- # Navratri ka mahatva
- # Navratri mein kya kre
- # Navratri kalash sthapna
- # Navratri shubh muhurat
- # नवरात्रि कलश स्थापना
- # नवरात्रि घट स्थापना
- # नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त
- # नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त
- # Navratri 2020 Date
- # Pitru Paksha 2020 Date
- # नवरात्र 2020
- # नवरात्रि कब है
- # नवरात्रि
- # नवरात्रि 2020
- # नवरात्रि में गृह प्रवेश
- # Gujarat