Gujarat: गुजरात के वडोदरा में बीती रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं। राहत तथा बचाव कार्य जारी है। बावनपुरा में हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। दमकलकर्मी और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत पहले से एक तरफ झूकी हुई थी। इस बारे में स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत की थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं इमारत गिरने से नीचे रखे कई वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
Gujarat: Three persons died after an under-construction building collapsed in Bawamanpura in Vadodara late last night. Rescue operation underway. pic.twitter.com/7xE1i1Xvjc
— ANI (@ANI) September 28, 2020
(खबर अपडेट हो रही है...)
Posted By: Arvind Dubey
- Font Size
- Close