Gujarat By Poll: गुजरात में 8 सीट पर 3 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के नेता ही कमान संभालेंगे। भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू भाई को इस सूची में शामिल ही नहीं किया, वहीं पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे नीचे हैं। इससे पहले शुक्रवार को अंतिम दिन तक 8 सीट पर 135 नामांकन भरे गए। भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल, सीएम विजय रुपाणी, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला सहित भाजपा के 30 स्टार प्रचारक होंगे। पूर्व अध्यक्ष जीतू वाघाणी का तो इस सूची से पत्ता ही कट गया। उनके नेत्रत्व में 2017 का चुनाव हुआ था जिसमें भाजपा 99 पर सिमट गई थी।
उधर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा, कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, नेता विपक्ष परेश धनाणी व कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव सहित दो दर्जन नेता कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे नीचे रखने की चर्चा हो रही है लेकिन गुजरात में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता अल्पेश ठाकोर को भी भाजपा ने अंतिम स्थान पर रखा है।
अल्पेश अपने बयानों को लेकर कई बार चर्चा में तो कई बार विवादों में रहे हैं। पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव में अल्पेश राज्य सरकार में मंत्री बनने का दावा कर रहे थे लेकिन चुनाव में करारी हार मिली। वर्ष 2017 में वे विधानसभा चुनाव में अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के टिकट पर राधनपुर से विधायक चुने गए थे। पिछले वर्ष हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान ठाकोर भाजपा के पाले में चले गए थे।
Posted By: Arvind Dubey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Gujarat By Poll
- #Gujarat Assembly
- #Alpesh Thakor Gujarat
- #Gujarat star campaigners
- #know its meaning
- #गुजरात विधानसभा चुनाव
- #गुजरात उपचुनाव