कुंभ (Aquarius)
28 Feb 2021-06 Mar 2021
समृद्धि व भौतिक लाभ का योग बन रहा है। निजी व व्यावसायिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। मजबूत आर्थिक स्थिति व अच्छे स्वास्थ्य के चलते यात्रा की योजनाएं बनाएंगे व खेलों में रुचि लेंगे। कठिन परिश्रम के बाद फुर्सत के लम्हों का लुत्फ लेना अच्छी बात है, पर जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बिठाना भी जरूरी है। उम्रदराज परिचित को आपकी मदद की जरूरत होगी। कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रेड