सिंह (Leo)
01 Dec 2019-31 Dec 2019
इस महीने कोई नया कार्य आरम्भ हो सकता है या कार्य की योजना बन सकती है। आय में वृद्धि होगी। महीने के मध्य में नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रगति के मार्ग खुलेंगे। शेयर बाजार में सोच समझकर किया निवेश लाभ प्रदान करेगा। परिजनों के साथ विनम्रता के साथ पेश आएं। इस महीने स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बनेगी। नवीन विचार एवं इच्छाएं बलवती होंगी। विभिन्न प्रकार के कार्य करने को तत्पर रहेंगे। मस्तिष्क ऊर्जावान रहेगा। वरिष्ठों को कार्यक्षमता से प्रसन्न करने में सफल होंगे। बिगड़े कार्यो में सुधार होगा। क्रोध बनते कार्य बिगाड़ सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।शुभ फल के लिए पीपल अथवा शमी के वृक्ष में जल दें।