मीन (Pisces)
15 May 2022-21 May 2022
बुद्धिमत्ता व कुशल प्रबंधन से व्यावसायिक लक्ष्य प्राप्त करेंगे। हृदय में असीम भावनाएं व विचारों को समेटे हुए आप उन्हें प्रकट करने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा में हैं। भावी योजनाओं के संदर्भ में अंतर्मन की सुनें। कई बार कम महत्व रखने वाली चीजों पर ध्यान देने के कारण आप अहम बातों की अनदेखी कर जाते हैं, इस प्रवृत्ति से बचें। वृश्चिक राशि के व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य व आर्थिक पहलू पर ध्यान दें। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेड