धनु (Sagittarius)
15 May 2022-21 May 2022
व्यवसाय व पारिवारिक मामलों में स्पष्ट रवैया अपेक्षित होगा। लक्ष्य प्राप्ति हेतु सकारात्मक कदम व संबंधित लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। निजी व पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण चीजों को पृथक करें। कुछ जटिलताएं पैदा होने के बावजूद संबंधों में प्रेम रहेगा। अपने सत्य को स्वीकार करें। साहस के साथ कदम बढ़ाने पर नए अनुभवों से जीवन समृद्ध होगा। प्राथमिकताएं तय करने पर निर्णय लेना आसान होगा। शुभ अंक: 20 शुभ रंग: रायल ब्लू