
लाइफस्टाइल डेस्क। अगर आप विदेश जाने का मन नहीं बना पा रहे या बजट कम है, तो चिंता की बात नहीं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जिनकी खूबसूरती स्विट्जरलैंड को भी मात दे देती है। यहां हम आपको भारत की 5 सबसे खूबसूरत और किफायती हनीमून डेस्टिनेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

केरल अपने बैकवाटर, हाउसबोट और हरियाली के लिए मशहूर है। मुन्नार की चाय, बागानों में हाथ में हाथ डालकर घूमना, हाउसबोट पर सूर्यास्त देखना, शांत वातावरण में क्वालिटी टाइम बिताना सबसे बेहतरीन पलों में से एक साबित हो सकता है। यहां का मौसम और प्रकृति कपल्स के लिए एक परफेक्ट रोमांटिक माहौल बनाते हैं।

दोनों जगहें सर्दियों में भी हल्की ठंडक और प्राइवेट रिसॉर्ट में आरामदायक स्टे का मौका देती हैं। ऐसे में इन जगहों पर हनीमून प्लान करना बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
.jpg)
अगर आप बीच और पार्टी लवर हैं, तो गोवा जैसा हनीमून डेस्टिनेशन और कोई नहीं। दिन में बीच पर रिलैक्स, शाम को कैंडल लाइट डिनर, नॉर्थ गोवा में मस्ती और साउथ गोवा में शांति। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज और नाइटलाइफ हनीमून को और यादगार बना देती हैं।

उदयपुर को 'पूर्व का वेनिस' कहा जाता है। यहां की पिछोला झील में बोट राइड, ताज लेक पैलेस और पुराने महलों की खूबसूरती, राजस्थानी खाना और सांस्कृतिक संगीत काफी फेमस हैं। यहां की रॉयल फील कपल्स को किसी राजा-रानी जैसा अनुभव देती है।

अगर आप भीड़ से दूर बिल्कुल शांत और खूबसूरत जगह चाहते हैं, तो अंडमान बेस्ट है। हैवलॉक आइलैंड का राधानगर बीच, दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचों में शामिल हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और कोरल रीफ की खूबसूरती, प्रकृति के बीच शांत और सुकून भरे पल और यहां का ब्लू वॉटर और सफेद रेत किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती। भारत की ये सभी जगहें खूबसूरती के साथ-साथ किफायती भी हैं। यहां का रोमांस और खूबसूरती आपको इतनी पसंद आएगी कि आप विदेश जाना भूल जाएंगे।