Gold Price Latest: ऑल टाइम हाई से 12000 रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कीमतों में हुई कितनी गिरावट
Updated: | Wed, 10 Mar 2021 07:52 AM (IST)Gold Price Latest: सोने की कीमतों में गिरावट का दौरा जारी है। शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रहा और 10 ग्राम सोने की कीमत 44,000 रुपए से नीचे आ गई। हाल के दिनों में सोना अपने उच्चतम स्तर 56,254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था और आज की स्थिति में 12,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। इससे उन परिवारों ने राहत की सांस ली है, जहां आने वाले सीजन में शादी होना है। वहीं सराफा कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं। शनिवार को 22 कैरेट सोना 43,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से गिरकर 43,430 रुपए पर आ गया है। इस तरह सोने के दाम 10 माह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बाजार के एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरने का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनोें में यह सिलसिला जारी रह सकता है।
इससे पहले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 0.2% घटकर 1,693.79 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस रह गई थी। बता दें, इस सप्ताह सोना 2% से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 0.2% की उछाल के साथ 25.35 डॉलर प्रति औंस हो गई। शनिवार को अमेरिका में सोने का कारोबार 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 1,701.06 डॉलर प्रति औंस पर हुआ। वहीं चांदी का कारोबार 0.01 डॉलर की गिरावट के साथ 25.24 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम
चेन्नई: 45,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 46,520 रुपए प्रति 10 ग्राम
बेंगलुरु: 45,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
पुणे: 44,430 रुपए प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद: 45,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद: 45,850 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ: 47,560 रुपए प्रति 10 ग्राम
केरल: 45,220 रुपए प्रति 10 ग्राम
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
भुवनेश्वर: 70100 रुपए प्रति किलो
चंडीगढ़: 65700 रुपए प्रति किलो
चेन्नई: 70100 रुपए प्रति किलो
कोयंबटूर 70100 रुपए प्रति किलो
दिल्ली: 65700 रुपए प्रति किलो
हैदराबद: 70100 रुपए प्रति किलो
Posted By: Arvind Dubey