Bilaspur News: कला पर थी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Updated: | Fri, 27 Nov 2020 05:47 PM (IST)बिलासपुर। Bilaspur News: महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में जिला स्तरीय कला उत्सव हुआ जिसमें बालिका वर्ग में शास्त्रीय गायन में मस्तूरी की अनीता साहू, पारंपरिक गायन में कोटा की नेहा साहू, शास्त्रीय वादन में मस्तूरी की लक्ष्मी साहू, पारंपरिक वादन में बालक वर्ग में मस्तूरी के ही अभय कुमार, शास्त्रीय नृत्य में बालिका वर्ग में बिल्हा कि सारा पांडेय पारंपरिक नृत्य में बालिका वर्ग में कोटा की पूर्णिमा, पारंपरिक नृत्य में बालक वर्ग में मस्तूरी के रुद्र पुरी गोस्वामी, दृश्य कला द्विआयामी मैं बालक वर्ग में मस्तूरी के नंदलाल और बालिका वर्ग में बिल्हा की रक्षिता मौर्य, दृश्य कला त्रिआयामी मैं बालक वर्ग में बिल्हा के हर्ष रजक और स्थानी खिलौने एवं खेल में बालिका वर्ग में मस्तूरी की भारतीय प्रजापति प्रथम रही।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के संरक्षक जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव और आयोजक रामदत्त गौराहा सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर रहे। उत्सव की नोडल अधिकारी व एमएलबी की प्राचार्य कैरोलाइन सत्तूर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कला का संवर्धन आवश्यक है कला उत्सव का आयोजन आनलाइन किया गया था।
जिसमें कोटा तखतपुर मस्तूरी और बिल्हा विकासखंड के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।कला उत्सव में शास्त्रीय पारंपरिक गायन वादन नृत्य चित्रकारी और खिलौना निर्माण की प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने अपने वीडियो बनाकर इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। वही प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल सदस्य डा.सुप्रिया भारतीयन, पंडित रितेश शर्मा और अरुण कुमार यादव ने उन वीडियो को देखकर विजेताओं का चयन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरके श्रीवास्तव, एके कौशिक, मिताली घोष, अरविंद सिंह चंदेल, श्रद्धा आनंद, लिलीमा वर्मा, नम्रता कौशिक, विक्रमादित्य प्रधान, रेखा विजयन, साधना बेगम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बालक की उपप्राचार्य पूर्णिमा मिश्रा की भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन ममता दुबे ने किया।