Railway News: पैकेट में तारीख व वजन गायब, दी गई चेतावनी
Updated: | Sun, 07 Mar 2021 07:40 AM (IST)बिलासपुर। Railway News: जोनल स्टेशन के पैकेट बंद खानपान में सामान के बनने, वजन व रेट नहीं है। इसे लेकर आइआरसीटीसी के एरिया मैनेजर ने कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि अब यदि पर्ची चस्पा कर पैकेट में यह जानकारी नहीं रही तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
ये निर्देश कमसम फूड प्लाजा व जनआहार संचालक दोनों को दिया गया है। शनिवार को एरिया मैनेजर एसजे सोरेन ने दोनों फूड यूनिटों का निरीक्षण किया। कमसम फूड प्लाजा में तीन खामियां मिलीं। पहली अंदर लाइट की समस्या थी। जिसे लेकर तत्काल बल्ब बदलने के लिए कहा गया।
इसके अलावा काउंटर में जनता खाना से लेकर उन सभी खाने- पीने की चीजों को सैंपल (डिस्प्ले) रखा गया था तो फूड प्लाजा में उपलब्ध है। लेकिन काउंटर में जो जानता खाना रखा गया तो वह ठीक नहीं था। पुड़ी पापड़ की तरह हो गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि यात्री इस तरह डिस्प्ले देखकर कतराएंगे। इसलिए डिस्प्ले में ताजा सामान रखा जाए।
इसके बाद पैकेट बंद सामान ढोकला, ठेपला, इडली आदि रखे थे। लेकिन इनमें से किसी में वह पर्ची चस्पा नहीं थी। जिसमें इसके बनने की तारीख, वजन और रेट कितना है। जबकि खाने में पर्ची चस्पा करना अनिवार्य है। पर्ची में बकायदा तारीख, वजन व रेट भी लिखा होना चाहिए।
लेकिन सभी पैकेट में इसके बनने की तारीख या वजन गायब था। जनआहार केंद्र में भी यही कमियां मिलीं। जिसे लेकर कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई। दोनों जगहों पर इस नियम का पालन करने के लिए कहा गया है। बिना पर्ची चस्पा के यात्री कैसे जानेंगे कि सामान कब बना है। यह खाने योग्य है या नहीं।
Posted By: Yogeshwar Sharma