International Womens Day: रायपुर में वीमेंस स्कूटर रैली आठ मार्च को, महिलाओं ने ठाना- सशक्तीकरण को अपनाना
Updated: | Sun, 07 Mar 2021 10:43 AM (IST)रायपुर। International Womens Day: महिला अबला नहीं, सबला है। जीवन कैसे जीना है, यह उसका फैसला है। महिलाएं ही हैं, जो देश को आगे बढ़ाती हैं, समाज को तरक्की की राह पर लाती हैं, इसलिए इस बार महिला शक्ति का परचम लहराने के लिए महिलाओं ने दृढ़ संकल्प ले लिया है। सम्मान, प्रतिष्ठा और रिश्तों को प्यार के साथ बुनना भी महिला सशक्तीकरण का मुख्य आधार है। वह दौर चला गया, जब महिलाएं शोषण का शिकार होती थीं।
शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए वे पहले से अधिक सशक्त हुई हैं और स्कूटर रैली के माध्यम से अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए महिलाओं ने अन्य सभी महिलाओं को भी नईदुनिया की स्कूटर रैली में शामिल होने का आह्वान किया है, तो आइए कल यानी सोमवार (आठ मार्च) को सुबह 7:30 बजे राजधानी के सुभाष स्टेडियम में जुटें। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कड़ी से कड़ी मिलकर एक ऐसी चेन बनाएं, जो कि आने वाले समय में महिला शक्ति के लिए मिसाल बने।
जी हां, इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की जोड़ी के रूप में नईदुनिया वीमेंस स्कूटर रैली में भाग लीजिए और सशक्त महिलाओं के रूप में महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, आत्म मूल्य और स्वाधीनता जैसे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ता प्रदान करें।
सभी महिलाओं के लिए यह रैली
इस रैली में मां-बेटी, चाची-भतीजी, मामी-भांजी, नानी-नातिन, दादी-पोती के जोड़े तो देखने को मिलेंगे ही, साथ ही दो सहेलियां भी एक साथ आ सकती हैं। अकेले भी महिलाएं रैली में भाग ले सकती हैं।
रैली के शुभारंभ का स्थान
सोमवार 8 मार्च, 2021 को सुबह 7:30 बजे महिलाएं राजधानी के सुभाष स्टेडियम से मरीन ड्राइव होते हुए वापस सुभाष स्टेडियम रायपुर पहुंचेंगी।
मोबाइल और आनस्पाट भी पंजीयन
निश्शुल्क पंजीयन के लिए अपने मोबाइल नंबर पर षळझइ टाइप करके 9752493606 पर वाट्सएप करें। उत्तर में प्राप्त होने वाली लिंक क्लिक कर फार्म भरें। यदि पंजीयन नहीं होता है तो आनस्पाट ही पंजीयन हो जाएगा।
मिलेगा प्रमाण पत्र, ये दे रहे सहयोग
स्कूटर रैली में सहभागिता निभाने वाली महिलाओं को नईदुनिया की ओर से सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में एमएमआइ अस्पताल रायपुर, स्वास्तिक ग्रुप रायपुर, जीके होंडा, आनंदम वर्ल्ड सिटी, वीजीआर रियल इस्टेट, वामा डेयरी सहयोग कर रहे हैं।
बढ़-चढ़कर महिलाएं लें हिस्सा: डा.किरणमयी नायक
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक ने कहा कि नईदुनिया की इस पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जब देश में महिलाओं को सम्मान मिलेगा, तभी हिंदुस्तान तरक्की की रास्ते पर आगे बढ़ेगा। भारत ने विश्व में इतिहास रच डाला है, कई क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है।
नईदुनिया के इस स्कूटर रैली के माध्यम से महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश काबिलेतारीफ है। इस स्कूटर रैली में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जब देश में सशक्त महिला होगी तो सशक्त परिवार होगा। महिलाओं को शोषण से बचाना है। ये महिलाएं ही हैं, जो कि कभी मां तो कभी बहन बनकर दुलारती है, महिला न जाने कितनों के जीवन को संवारती है।
यह कहना है इनका
महिलाओं के आत्म-सम्मान को और अधिक बढ़ाने के लिए नईदुनिया की यह पहल प्रशंसनीय है। मैं जरूर आऊंगी। - रात्रे लहरी, गुरुकुल कालेज, रायपुर
स्कूटर रैली नईदुनिया की एक अच्छी सोच है। यह आयोजन महिलाओं के सम्मान में किया जा रहा है। मैं अपने कई साथियों के साथ आ रही हूं। आप भी आएं।
- डा. मीनाक्षी बाजपेयी, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ता
अभी तक पुरुषों की रैलियां आयोजित होती थीं, अब महिलाओं की रैली होगी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- डा. किरण अग्रवाल, प्राध्यापक, मनोविज्ञान, डिग्री गर्ल्स कालेज
मां और बेटी के बीच रिश्ते बहुत अच्छे हैं। पहल अच्छी है, इससे लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- डा. श्रद्धा गिरोलकर, प्राचार्य, डिग्री गर्ल्स कालेज
आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और आत्म निर्भरता के लिए नईदुनिया का यह अभियान बेहद सार्थक होगा।
- डा. वंदना अग्रवाल, हायर सेकेंडरी स्कूल फुंडहर
महिलाओं के लिए यह रैली निकल रही है। इसमें हर महिला को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
- डा. वर्षा वरवंडकर, मनोचिकित्सक
स्कूटी रैली से महिलाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, विविध क्षेत्र की महिलाओं का आपस में परिचय बढ़ने से उत्साह छाएगा।
- जेसी नीलिमा श्रीवास्तव
महिलाओं के लिए यह सुनहरा अवसर होगा, जब वे महिला दिवस पर सामूहिक रूप से स्कूटी चलाकर पहुंंचेंगी। अच्छा प्रयास है।
- आस्था गुप्ता, रायपुर
घर से निकलकर महिलाएं आसमान छू रही हैं। एक जगह एकत्रित होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- सदफ खान, रायपुर
युवतियां इस आयोजन से प्रेरित होंगी और महिला दिवस का महत्व समझेंगी।
- रागेश्वरी पंडित, रायपुर
महिलाओं को यह मौका बरसों बाद मिल रहा है, इसमें शामिल होकर दूसरों को प्रेरित करें।
- तन्नू गुप्ता, रायपुर
यह आयोजन निश्चित रूप से युवतियों में उत्साह जगाएगा, ऐसा आयोजन होते रहना चाहिए।
- निधि जगत,रायपुर
किसी भी अखबार समूह द्वारा इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। यह बहुत ही अच्छी पहल है।
- अनीता दुबे, संस्थापिका, सर्वमंगल फाउंडेशन
आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं। महिलाओं का आगे बढ़ना यानी समाज की तरक्की।
-डा. हंसा बंजारा, विभागाध्यक्ष, ईएनटी, आंबेडकर अस्पताल
महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करें तो उन्हें सशक्त करने किसी की जरूरत नहीं परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल हर मोर्चे पर सफल हैं।
-शुभ्रा सिंह ठाकुर, पीआरओ, आंबेडकर अस्पताल
हर क्षेत्र में महिलाओं ने चुनौतियों का सामना कर खुद को साबित किया है। और सफल भी हैं। प्रोत्साहन मिले तो और सकारात्मक परिणाम आएंगे।
-श्रद्धा द्विवेदी, डायटीशियन, रायपुर
पहली बार अंतरराष्ट्रीय दिवस पर स्कूटर रैली कर आयोजन काबिले तारिफ है। महिलाओं को इससे नई ताकत मिलेगी।
- पूनम श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा फाउंडेशन
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष दिवस के रूप में नईदुनिया आयोजन कर रहा है। वाकई काफी अच्छा प्रयास है।
- प्रिया अग्रवाल, उपभोक्ता फोरम सदस्य
महिलाओं के सम्मान में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की रैली का हिस्सा बनने पर काफी खुश हूं। अच्छा आयोजन है।
-ज्योति साहू, योगा ट्रेनर
एक मां का बच्चों के प्रति स्नेह का रिश्ता हमेशा बना रहता है, चाहे कितनी भी पीढ़ियां गुजर जाएं। रैली के माध्यम से महिलाएं निडर होने का संदेश भी देंगी।
- अर्चना दुबे, योगा ट्रेनर
नईदुनिया की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं को जागरुक करने वाली पहल है। इसमें शामिल होने जरूर जाऊंगी।
- अंजू सूद, प्राचार्य, बीपी पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल
Posted By: Shashank.bajpai