Jharkhand Live: JMM विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में, Hemant Soren चुने जाएंगे विधायक दल के नेता
Updated: | Tue, 24 Dec 2019 03:29 PM (IST)Jharkhand Live: झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक दल की बैठक थोड़ी देर में शुरू होगी। शिबू सोरेन के निवास पर होने वाली इस बैठक के लिए JMM विधायक पहुंचने लगे हैं। इस बैठक में हेमंत सोरेन (Hemat Soren) को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।इस बीच, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और आरजेडी के महागठबंधन ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन (Hemat Soren) 27 दिसंंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सोरेन कैबिनेट में कांग्रेस की हिस्सेदारी पर भी चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस को स्पीकर का पद और 5 मंत्री पद मिल सकते हैं। लालू यादव की पार्टी से एक विधायक को मंत्री पद दिया जा सकता है।
कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक
झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार बनाने की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी और विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
बता दें, झारखंड विधानसभा की कुल 81 में से 47 सीटें महागठबंधन ने जीती है। पिछले चुनावों में 37 सीट जीतकर सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार महज 25 सीट पर सिमट गई। 30 सीट जीतकर झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं कांग्रेस के खाते में 16 सीट गई है। लालू यादव की पार्टी का एक उम्मीदवार जीता है, जिसे मंत्री पद मिलेगा।