• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा से सियासी समीकरण साधेगी कांग्रेस, छह दिन में अलग-अलग वर्गों से होगा संवाद

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में मुरैना के रास्‍ते प्रवेश करेगी। यह यात्रा प्रदेश के 8 लोकसभा क्षेत्रों ...और पढ़ें

By Vaibhav ShridharEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Fri, 01 Mar 2024 02:47:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 01 Mar 2024 02:47:42 PM (IST)
Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की यात्रा से सियासी समीकरण साधेगी कांग्रेस, छह दिन में अलग-अलग वर्गों से होगा संवाद
मुरैना के रास्‍ते मप्र में प्रवेश करेगी भारत जोड़ाे न्‍याय यात्रा

HighLights

  1. मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  2. कमल नाथ, दिग्विजय समेत सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे साथ
  3. आठ लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra राज्य ब्यूरो, भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च शनिवार से मध्य प्रदेश में प्रारंभ होगी। इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी का चुनाव अभियान भी प्रारंभ हो जाएगा। यात्रा के माध्यम से आदिवासी, किसान, महिला और युवाओं को साधने का प्रयास है। इसके लिए अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में संवाद के कार्यक्रम रखे गए हैं।

यात्रा आठ लोकसभा क्षेत्रों (मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, देवास, उज्जैन, धार और रतलाम) से गुजरेगी। इस दौरान रोड शो, रथ सभा और धार जिले के बदनावर में बड़ी आदिवासी न्याय सभा होगी। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार सहित सभी वरिष्ठ नेता पूरे समय साथ रहेंगे।


राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा विधानसभा चुनाव से करीब एक वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश में हुई थी। उस समय माहौल तो खूब बना था पर वह परिणाम में परिवर्तित नहीं हो पाया था। इस बार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यात्रा हो रही है। इसमें ग्वालियर-चंबल के साथ मालवांचल क्षेत्र में छह दिन रहेगी। जिन आठ लोकसभा क्षेत्रों से यह गुजरेगी, वहां विधानसभा चुनाव परिणाम के हिसाब से देखें तो अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित धार और रतलाम सीट को छोड़कर बाकी जगह कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं है।

सियासी समीकरण बैठाए

पिछले चुनाव में गुना से भाजपा के केपी सिंह यादव ने कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के पास यहां कोई दमदार प्रत्याशी नहीं है। राजगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रभार क्षेत्र है और उन गृह नगर राघोगढ़ इसी संसदीय क्षेत्र में आता है। यही कारण है कि पार्टी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम सियासी समीकरणों के हिसाब से तय किए हैं।

ग्वालियर में अग्निवीर पूर्व सैनिक, मोहखेड़ा में आदिवासी संवाद, ब्यावरा में किसान संवाद, मक्सी में परीक्षार्थी, उज्जैन में युवा अधिकारी रैली, बड़नगर में महिला संवाद और बदनावर में आदिवासी न्याय सभा होगी।

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे

राहुल गांधी पांच मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राघोगढ़, शाजापुर और उज्जैन में रोड शो होगा। यात्रा शनिवार को राजस्थान के धौलपुर से मुरैना में लगभग दो बजे प्रवेश करेगी। यहां अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा। शाम पांच बजे ग्वालियर शहर में चार शहर नाका से जीरा चौक तक रोड शो और फिर राहुल गांधी का संबोधन होगा।

यात्रा तीन मार्च को घाटीगांव से होती हुई बदरवास पहुंचेगी। चार मार्च को गुना से शुरू होकर ब्यावरा भाटखेड़ी पहुंचेगी। पांच मार्च को पचौर से होती हुई उज्जैन पहुंचेगी। छह मार्च को बड़नगर से रतलाम के सैलाना से होते हुए राजस्थान पहुंचेगी।