Bhopal News: राज्य स्तरीय वर्चुअल सेमिनार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर हुई चर्चा
Updated: | Tue, 19 Jan 2021 04:11 PM (IST)Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के साथ मिलकर कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने राज्य स्तरीय वर्चुअल सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर चर्चा की गई। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम की संयोजक एवं कैट की प्रदेश उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वाभिमान से जीने के लिए उन्हें उद्योग एवं व्यवसाय से जोड़ना आवश्यक है जिससे कि वे अपनी आर्थिक उन्नति कर सके। इसी विचार को लेकर कैट ने उद्योग विभाग के साथ मिलकर ने राज्य स्तरीय वर्चुअल सेमिनार आयोजित किया। जिसे मंत्री सकलेचा ने संबोधित किया और महिलाओं के प्रजेन्टेशन को भी देखा। मंत्री सकलेचा ने महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया और व्यावसायिक क्षेत्र में आ रही हर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कैट के साथ मिलकर राज्य में जिला स्तर पर लोन मेला और व्यापार मेले आयोजित करने की बात भी कहीं। सेमिनार में एमएसएमई संचालक डीसी साहू ने महिलाओं को लाभान्वित करने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में वरुण पोरवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतीया, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, रवि तलरेजा, मनोज चौरसिया आदि भी सेमिनार में शामिल हुए। आभार रीना गांधी ने माना। उल्लेखनीय है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को व्यवसाय करने के बारे में भी बताया गया।